
केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधीन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.), सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.), केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी.आई.एस.एफ.), सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आई.टी.बी.पी.) आदि में कॅरियर के अनेक अवसर हैं। इसमें सहायक कमाडेंट, उपनिरीक्षक, सहायक उप-निरीक्षक, हवलदार, कांस्टेबल आदि पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से और विधि अधिकारी निरीक्षक (पुस्तकालय), आर्किटेक्ट आदि रिक्तियां प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जाती है।
असिस्टेंट कमांडेंट
केन्द्रीय पुलिस संगठन-सीपीओ-की परीक्षा वर्ष में एक बार होती है। सीमा सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल व केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-ग्रेड 2 असिस्टेंट कमांडेंट, ग्रेड 3 सब इंस्पेक्टरद्ध के लिए यह आयोजित की जाती है। आवेदक की आयु सीमा 19 से 25 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नाातक या समकक्ष है।
उपरोक्त सेवाओं के लिए लिखित परीक्षा व व्यक्तिगत साक्षात्कार के अलावा शारीरिक योग्यता का भी परीक्षण होता है जिसमे लंबी दौड़, बाधा दौड़ तथा विभिन्न प्रकार की शारीरिक गतिविधियां होती हैं।
एनसीसी स्पेशल एंट्री
अगर किसी युवक ने ग्रेजुएशन में 50 फीसदी अंक है और उसके पास एनसीसी का सी सर्टिफिकेट है तो वह सीधे एसएसबी के लिए जा सकता है। यानी उसे लिखित परीक्षा देने की जरूरत नहीं। 25 साल तक के युवा इसके जरिए एंट्री पा सकते हैं।
अद्यतन जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइटस से प्राप्त की जा सकती है।
प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी)
प्रादेशिक सेना नियमित सेना का हिस्सा होती है। इसमें प्रवेश निम्नानुसार ले सकते हैं-
1. अफसर के लिए आयु 18 से 42 साल होनी चाहिए।
2. जूनियर कमीशंड ऑफिसर के लिए एन.सी.सी. ‘सी.’ सर्टिफिकेट के साथ आयु 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए।
3. जवान के लिए मैट्रिक व आयु 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए।