करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एडमिशन एलर्टटीचिंगन्यूज4यूप्राइमरी एजुकेशनसैकंडरी, हायर सैकंडरी

राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट-पीटीईटी-2021: 19 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

JEE MAIN-2021
JEE MAIN-2021

राजस्थान में चार वर्षीय बीए, बीएससी-बीएड प्रवेश परीक्षा और प्री.टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) के लिए इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान पीटीईटी की अधिकारिक वेबसाइट http://www.ptetdcb2020.comसे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च 2021 है। परीक्षा 16 मई 2021 को होगी।

राजस्थान पीटीईटी 2021-शैक्षिक योग्यता

Rajasthan PTET 2021 के लिए 50 फीसदी नंबरों को साथ ग्रेजुएशन या मास्टर डिग्री पास होना चाहिए। आरक्षित वर्ग जैसे-एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, विधवा, तलाकशुदा महिला अभ्यर्थियों के स्नातक में कम से कम 45 फीसदी अंक होने चाहिए।

बीए-बीएड, बीएससी-बीएड के लिए 50 फीसदी नंबर के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग जैसे-एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, विधवा, तलाकशुदा महिला अभ्यर्थियों के 45 फीसदी अंक होने चाहिए। इस प्रकार राजस्थान के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।

राजस्थान पीटीईटी-2021: आवेदन शुल्क

दोनों ही मामलों में आवेदन करने वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए आवेदन फीस जमा करनी होगी। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम, डेबिट या क्रेडिट कार्ड द्वारा किया जाएगा। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थी को आवेदन के समय चयनित किए गए जिले में ही परीक्षा केंद्र का आवंटन किया जाएगा।

पीटीईटी परीक्षा-2021

Rajasthan PTET 2021 परीक्षा डूंगर कॉलेज के द्वारा आयोजित की जा रही है। राजस्थान में पिछले कुछ वर्षों से लगातार डूंगर कॉलेज के द्वारा ही पीटीईटी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

राजस्थान पीटीईटी-2021 ऑफलाइन परीक्षा है यानी कलम और कागज के जरिए होगी। इसके लिए छात्रों को कुल 3 घंटे का समय मिलेगा। इसमें कुल 200 प्रश्न आएंगे। सारे प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंंगे। बीएड राजस्थान 2021 परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रश्न पत्र में चार भाग होंगे। हर एक भाग में 50 प्रश्न आएंगे। उम्मीदवार के अधिकतम अंक 600 होंगे। राजस्थान पीटीईटी का आयोजन 16 मई 2021 को किया जायेगा। जिसके लिए छात्रों को अभी से तैयारी शुरु करनी है।

राजस्थान पीटीईटी-2021 सिलेबस

आपको बता दें कि Rajasthan PTET 2021 परीक्षा के लिए कोई निर्धारित सिलेबस नहीं जारी किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार राजस्थान पीटीईटी 2021 में पूछे जाने वाले टॉपिक बताए गए हैं।

इसमें मेंटल एबिलिटी, टीचिंग एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस और भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) के प्रश्न पूछे जाएंगे। पत्र में चार खंड होंगे। प्रत्येक खंड में तीन-तीन नम्बर के 50-50 (कुल 600 अंक) के एमसीक्यूज यानि ओब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंंगे।

मेंटल एबिलिटी

इसमें उम्मीदवारों से मेंटल एबिलिटी से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें कुल 50 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न आएंगे। मेंटल एबिलिटी में रिजनिंग, कल्पना, निर्णय और निर्णय करना, रचनात्मक सोच, सामान्यकरण, आरेखण से जुड़े प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

टीचिंग एप्टीट्यूड एंड एप्टीट्यूड टेस्ट

इसमें कुल 50 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न आएंगे। सामाजिक परिपक्वता (सोशल मैच्योरिटी), नेतृत्व (लीडरशिप), व्यावसायिक प्रतिबद्धता (प्रोफेशनल कमिटमेंट), पारस्परिक संबंध (इंटर पर्सनल) संचार (कम्यूनिकेशन) जागरूकता (अवेयरनेस) आदि से जुडे प्रश्न पूछे जाएंगे।

सामान्य जागरूकता

इसमें कुल 50 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न आएंगे। करंट अफेयर्स (राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय) भारतीय इतिहास एवं संस्कृति, भारत के प्राकृतिक संसाधन, महान भारतीय व्यक्तित्व, अतीत और वर्तमान, पर्यावरण जागरूकता, राजस्थान से जुड़ा सामान्य ज्ञान आदि से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

लेंगुएज प्रोफेशियंसी

इसमें कुल 50 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न आएंगे। शब्दावली, कार्यात्मक व्याकरण, वाक्य संरचना, समझ आदि से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड-2021

एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब एक सप्ताह पूर्व जारी होंगे।

राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2021

Rajasthan PTET 2021 के बाद छात्रों को रिजल्ट का इंतजार रहता है। लेकिन अब विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा रिजल्ट ;केवल बीए बीएड बीएससी बीएड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि परिणाम के बाद बीएड राजस्थान 2021 की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के अंको पर आधारित होगी।

राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया 2021

मेरिट लिस्ट में नाम जारी करने के बाद उम्मीदवारों की पीटीईटी काउंसलिंग शुरु की जाएगी। पीटीईटी 2021 काउंसलिंग में वे उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिन उम्मीदवारों के नाम मेरिट लिस्ट में जारी किए हों। पीटीईटी 2021 काउंसलिंग के बाद उम्मीदवारों के कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरु होगी। राजस्थान पीटीईटी 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए अधिसूचना के लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा में पास होने के बाद छात्रों को काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन करवाने के दौरान 5000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। आप यह भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग के माध्यम से भी कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए नीचे अधिसूचना देखें।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
कॉलेज-यूनिवर्सिटीटीचिंग

असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के लिए अब अनिवार्य नहीं होगा नेट

यूजीसी ने यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की सीधी भर्ती को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इससे अब योग, संगीत, परफोर्मिंग आर्ट, विजुअल आर्ट, मूर्तिकला और नाटक जैसे कुल 8 क्षेत्रों के दिग्गज सीधे प्रोफेसर बन सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *