करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरलन्यूज4यू

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती

सरकारी जॉब
सरकारी जॉब

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2021 के लिए एडमिट कार्ड (RPSC Recruitment Admit Card 2021) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती (RPSC Assistant Professor Recruitment 2021) के लिए आवेदन किया था, वे अब आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज एजुकेशन) के ऑनलाइन आवेदन 09 सितंबर 2020 को शुरू हुए थे और 23 जून 2021 तक चले थे। इस भर्ती (RPSC Jobs) अभियान के माध्यम से कुल 918 रिक्तियों को भरा जाएगा। जिसके लिए संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री और नेट पास उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

कब होगी परीक्षा (RPSC Assistant Professor exam date)

आयोग (Rajasthan Public Service Commission) द्वारा सहायक प्रोफेसर की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 22 सितंबर से शुरू होगी और 04 अक्टूबर 2021 तक आयोजित की जाएगी। जिसके प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में होगा। यहां देखें आरपीएससी भर्ती एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने का तरीका-

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

चरण 1: आरपीएससी की ऊपर बताई गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा, उसपर क्लिक करें।
चरण 3: नया पेज खुल जाएगा, यहां असिस्टेंट प्रोफेसर 2022 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: यहां, Get Admit Card पर क्लिक करें।
चरण 5: लॉग-इन क्रैडेंशियल दर्ज करें।

चरण 6: स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
चरण 7: इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर रखें।

वेतन (Pay scale)

असिस्टेंट प्रोफेसर पोस्ट पर नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को 15600 रुपये से 39100 रुपये तक वेतन मिलेगा।

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *