करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरलन्यूज4यू

राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के 3896 पदों पर निकली भर्तियां :

सरकारी जॉब
सरकारी जॉब

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और ऑनलाइन आवेदन (Online Application) की प्रक्रिया 10 सितंबर 2021 से शुरू हो जाएगी। ग्रेजुएशन की डिग्री और कंप्यूटर का डिप्लोमा/डिग्री हासिल कर चुके युवा वीडीओ के इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या : 3896

महत्वपूर्ण तारीख

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 10 सितंबर 2021
आवेदन की अंतिम तारीख- 9 अक्टूबर 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख – 9 अक्टूबर 2021
भर्ती परीक्षा की तारीख- अभी तय नहीं।

योग्यता

ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है।

आयु सीमा : 18 से 40 वर्ष

आवेदन शुल्क

जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये
ओबीसी NCL के लिए यह शुल्क 350 रुपये
एससी और एसटी के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये। आवेदन फॉर्म का करेक्शन चार्ज 300 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क ईमित्र सेंटर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा। यहां भर्ती का नोटिफिकेशन मिलेगा, जिसमें आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी मिलेगी। इस वेबसाइट पर आवेदन का लिंक 10 सितम्बर से एक्टिव हो जाएगा।

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *