करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरल

राजस्थान: इसलिए हो रही पटवारी और ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा में देरी

राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा

नया समान पात्रता परीक्षा पैटर्न पैटर्न पटवारी और ग्राम सेवक भर्ती से लागू हो सकता है। सरकार में इस योजना पर चल रहे विचार-विमर्श के कारण ही इन दोनों भर्ती परीक्षाओं की तिथि अब तक घोषित नहीं हुई है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती-2019 की प्रक्रिया पिछले साल जनवरी में प्रारंभ की थी। इसमें 4 हजार 421 पदों के लिए 13.49 लाख केंडिडेट्स ने आवेदन किए थे। इस भर्ती के लिए वे एक साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं।

सरकार इस साल करीब 2500 पदों पर ग्राम सेवकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगी। इसके लिए लगभग पूरी तैयारी है। लेकिन समान पात्रता परीक्षा को लेकर चल रहे मंथन के कारण ही इस भर्ती की विज्ञप्ति में भी देरी हो रही है।

जून-जुलाई में हो सकती है पटवारी भर्ती परीक्षा

सरकार समान पात्रता परीक्षा को लेकर सहमति नहीं बनी तो पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन पहले की तरह होगा। मई में बोर्ड परीक्षा है। इसके बाद 12 जून को पेपर आउट के कारण रद्द हुई जेईएन भर्ती परीक्षा है। बोर्ड का प्रयास रहेगा कि पटवारी भर्ती परीक्षा को इसके बाद जून या फिर जुलाई में करवा लिया जाए।

समान पात्रता परीक्षा: बजट में हुई थी घोषणा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गत दिनों पारित बजट-2021 में समान पात्रता परीक्षा लागू करने का ऐलान किया था। सरकार पटवारी, ग्राम सेवक और मंत्रालयिक कर्मचारियों की भर्ती में भी इस पैटर्न को लागू की तैयारी में है। पिछले दिनों राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड और कार्मिक विभाग के अधिकारियों के बीच इसे लेकर चर्चा हुई। अभी मंत्रालयिक कर्मचारियों की कोई भर्ती चयन बोर्ड के पास प्रस्तावित नहीं है। अगर सरकार एलडीसी की कोई नई भर्ती नहीं निकालती है तो इसे केवल इन दो परीक्षाओं में ही लागू किया जा सकता है।

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
जनरल

एमबीबीएस के बाद यह हो सकते हैं विकल्प

एमबीबीएस परीक्षा पास करने के बाद ज्‍यादातर छात्र मेडिकल क्षेत्र में ही काम करना पसंद करते हैं, हालांकि ऐसे छात्रों की भी कमी नहीं है जो एमबीबीएस के बाद ऑल्टरनेट करियर ऑप्शन चुनते हैं। माना जाता है कि एमबीबीएस के बाद छात्रों के पास कुछ लिमिटेड ऑप्शन ही होते हैं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *