करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरल

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी: फिर बढ़ी री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

IGNOU BEd
IGNOU BEd
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी इग्नू (IGNOU) ने जनवरी सीजन 2021 के लिए री-रजिस्ट्रेशन और नए रजिस्ट्रेशन के आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2021 तक है। इच्छुक उम्मीदवार अब इग्नू की वेबसाइट http://ignou.ac.in पर जाकर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे पहले, फॉर्म भरने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2021 थी।

री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया केवल दो-तीन साल की अवधि वाले अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और सेमेस्टर-बेस्ड प्रोग्राम के लिए है। इग्नू के अनुसार, उम्मीदवार अगले साल या सेमेस्टर के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, भले ही वे पिछले सेमेस्टर की टर्म-एंड परीक्षा में बैठे हुए हों।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in या ignouadmission.samarth.edu.in पर लॉगइन करें।
  • होमपेज पर, ‘Online admissions open for January 2020 session’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया टैब खुलने पर निर्देशों को पढ़ें और प्रोसीड फॉर री रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • अगर पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो न्यू रजिस्ट्रेशन पर जाएं।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
  • यूजरनेम और पासवर्ड मिलने पर इसका उपयोग कर लॉगिन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और फोटो- सिग्नेचर अपलोड कर शुल्क का भुगतान करें

अगर किसी छात्र को कोई सवाल पूछना है तो वे स्टूडेंट सर्विस सेंटर ssc@ignou.ac.in, 011-29572513 और 29572514 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन विभाग के registrarsrd@ignou.ac.in, 011-29571301, 29571528 या विश्वविद्यालय के किसी भी क्षेत्रीय केंद्र / स्टडी सेंटर से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
जनरल

एमबीबीएस के बाद यह हो सकते हैं विकल्प

एमबीबीएस परीक्षा पास करने के बाद ज्‍यादातर छात्र मेडिकल क्षेत्र में ही काम करना पसंद करते हैं, हालांकि ऐसे छात्रों की भी कमी नहीं है जो एमबीबीएस के बाद ऑल्टरनेट करियर ऑप्शन चुनते हैं। माना जाता है कि एमबीबीएस के बाद छात्रों के पास कुछ लिमिटेड ऑप्शन ही होते हैं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *