करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जेईई एडवांस्डन्यूज4यू

जेईई-एडवांस्ड परीक्षा 3 जुलाई को, बोर्ड पात्रता में इस वर्ष भी छूट

JEE Advanced 2021
JEE Advanced 2021
  • गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आईआईटी में प्रवेश के लिए आवश्यक 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत अंक अथवा संबंधित बोर्ड की टॉप 20 पर्सेन्टाइल में छूट दी है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड-2021 की तारीख का ऐलान कर दिया है। परीक्षा के लिए 3 जुलाई की तारीख तय की गई है।

केंद्रीय मंत्री ने वेबिनार के जरिए आईआईटी में प्रवेश के लिए जरूरी योग्यता और नियमों के बारे में भी जानकारी दी। इस वर्ष यह परीक्षा आईआईटी खडग़पुर की ओर से आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आईआईटी में प्रवेश के लिए आवश्यक 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत अंक अथवा संबंधित बोर्ड की टॉप 20 पर्सेन्टाइल में छूट दी है।

आईआईटी प्रवेश में बोर्ड पात्रता में दी गई छूट से उन हजारों विद्यार्थियों को फायदा होगा जिनकी 12वीं बोर्ड में 75 एवं कैटेगिरी अनुसार टॉप 20 पर्सेन्टाइल पात्रता नहीं है और इस वर्ष भी जेईई-एडवांस्ड देने के पात्र हैं।

अब ये सभी विद्यार्थी जेईई-एडवांस्ड परीक्षा देकर आईआईटी में प्रवेश लेने के योग्य हैं। हालांकि अभी तक जेईई-मेन 2021 के इनर्फोमेशन बुलेटिन के अनुसार एनआईटी-ट्रिपलआईटी प्रवेश के लिए 12वीं बोर्ड पात्रता 75 प्रतिशत या कैटेगिरी अनुसार टॉप-20 पर्सेन्टाइल में आना अनिवार्य किया जा चुका है।

इससे अब एनआईटी व ट्रिपलआईटी में भी प्रवेश बोर्ड पात्रता छूट दी जाएगी या नहीं, इसकी स्थिति पर असमंजस बना हुआ है। विद्यार्थियों का यह असमंजस दूर किया जाना जरूरी हो गया है।

आईआईटी एनआईटी प्रवेश के लिए जोसा द्वारा गत 4 वर्षों से काउंसलिंग करवाई जा रही है और इस काउंसलिंग की बोर्ड पात्रता भाग लेने वाले सभी इंस्टीट्यूट्स के लिए समान रूप से लागू होती है। ऐसे में बोर्ड पात्रता अलग-अलग होने एक ही काउंसलिंग के माध्यम से दोनों तरह के संस्थानों में प्रवेश कैसे देना संभव होगा इस पर प्रश्नचिह्न लगेगा।

अपने संबोधन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, जेईई मेंस की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा के बाद लगातार सूचनाएं आती रहीं कि जेईई एजवांस्ड की परीक्षाएं कब होंगी, कहां होगी और उसमें पीछे के समय के अनुरुप इस समय में भी छूट का कुछ प्रावधान होगा या नहीं।

निशंक ने कहा, ‘पिछली बार कोविड के कारण विषम परिस्थिति थी और अभी हम उससे पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं, ऐसी स्थिति में ये निर्णय लिया गया है कि आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंकों का जो मानदंड था उसे इस समय के लिए भी हमने हटा दिया है ताकि आपको ये सुविधा मिल सके और प्रतिभाशाली विद्यार्थी इसमें शामिल हो सके।

तारीखों का ऐलान करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आगे कहाए ‘ये परीक्षा जैसे कि आपको मालूम है कि बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। 3 जुलाई 2021 को इसकी तारीख तय की गई है। आपके पास अभी बहुत वक्त है, आप अच्छे से इसकी तैयारी कर सकते हैं। इस समय ये परीक्षा आईआईटी खडग़पुर आयोजित करेगा।

आपको बता दें कि बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स जेईई-एडवांस्ड की तिथि और आईआईटी में प्रवेश की पात्रता का इंतजार कर रहे थे। जेईई एडवांस्ड परीक्षा के जरिए देश के प्रतिष्ठित 23 आईआईटी संस्थानों में एडमिशन मिलता है। जेईई मेंस में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जेईई एडवांस्ड देने का मौका मिलता है।

Related posts
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…
आईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्ड

JEE Advanced 2026: फिजिक्स ने बढ़ाई टेंशन, मैथ्स ने छीना समय, केमिस्ट्री बनी राहत; कट-ऑफ गिरने के संकेत

जेईई एडवांस्ड – 2026 पेपर एनालिसिस देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल JEE Advanced 2026 इस बार कई मायनों में अलग और चुनौतीपूर्ण रही। परीक्षा में पहली बार सवालों की संख्या बढ़ाकर 102 कर दी गई, जबकि कुल अंक 360 ही रखे गए। विशेषज्ञों का मानना है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *