करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

न्यूज4यू

डाक विभाग में निकली 38 हजार 926 पदों पर भर्ती :10वीं पास उम्मीदवार 5 मई तक कर सकेंगे आवेदन, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन

india-post
भारतीय डाक विभाग

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। डाक विभाग ने 10वीं पास युवाओं के लिए 38 हजार 926 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर 5 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों का सिलेक्शन बिना परीक्षा के सीधे 10वीं की मार्क्शीट के आधार पर किया जाएगा।

योग्यता
डाक विभाग की भर्ती परीक्षा में 18 से 40 साल तक की उम्र के दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

सैलरी
डाक विभाग द्वारा मेरिट के आधार पर सिलेक्शन के बाद उम्मीदवार को हर महीने 10,000 से 12,000 रुपए हर महीने दी जाएगी।

आवेदन शुल्क
डाक विभाग की भर्ती में आवेदन के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

जो उम्मीदवार भर्ती के लिए इच्छुक है उसे ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा।
होम पेज खुलते ही आपको ‘India Post Gramin Dak Sevaks Recruitment 2022’ पर क्लिक करना होगा।
जिसके बाद आपको Online Gramin Dak Sevak Engagement पर जाना और फिर Validate your details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इस प्रक्रिया के बाद आप मांगे गई डिटेल भर के खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा उसकी मदद से आप फॉर्म भर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें.

 

: 5 मई तक कर सकेंगे आवेदन, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *