करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

कॉलेज-यूनिवर्सिटीन्यूज4यू

अगले सेशन से बंद होगी एम फिल

du
  • -राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत लिया फैसला

दिल्ली विश्वविद्यालय में अगले सेशन से एमफिल कोर्स को बंद कर दिया गया है। एक महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन के तहत नए सेशन से इस कोर्स में एडमिशन नहीं लिए जाएंगे। यूनिवर्सिटी ने यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप लिया है। विश्वविद्यालय 2022-23 से नीति को लागू करेगा।

वहीं इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन में, दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में चल रहे एमफिल प्रोग्राम में 2022-23 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप बंद कर दिए जाएगा। यहां कोई नया प्रवेश नहीं होगा। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के अनुसार, एमफिल प्रोगाम के लिए पहले से रजिस्टर्ड छात्र कोर्स का अध्ययन करना जारी रखेंगे।

इस फैसले पर शिक्षकों ने विरोध जताया है। एमफिल शोध डिग्री अपने आप में अलग और साथ ही मास्टर डिग्री से ऊपर की डिग्री रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एनईपी-2020 ने एमफिल को बंद कर दिया है। यह वंचित पृष्ठभूमि वाले छात्रों के लिए नुकसान हैं, जो एमफिल को एक शोध डिग्री के रूप में देखते थे। साल 2012-2013 एमफिल के बाद से नामांकन में लगातार महिलाओं की संख्या अधिक रही है, जो वर्तमान में लगभग 60 प्रतिशत है। ऐसे में एमफिल एकमात्र शोध डिग्री है, जिसे महिलाओं के साथ ही अन्य वंचित वर्ग भी आसानी से हासिल कर सकते थे। वहीं दूसरी तरफ पीएचडी डिग्री के लिए समय का निवेश और पैसा भी अधिक चाहिए।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
कॉलेज-यूनिवर्सिटीटीचिंग

असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के लिए अब अनिवार्य नहीं होगा नेट

यूजीसी ने यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की सीधी भर्ती को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इससे अब योग, संगीत, परफोर्मिंग आर्ट, विजुअल आर्ट, मूर्तिकला और नाटक जैसे कुल 8 क्षेत्रों के दिग्गज सीधे प्रोफेसर बन सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *