करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

आईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्ड

आईआईटी- मुम्बई आयोजित करवाएगा जेईई-एडवांस्ड

IIT_Bombay
IIT_Bombay

देश की 23 आईआईटी की 14483 सीटों पर प्रवेश के लिए होने वाली सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड IIT JEE Advanced 2022 आईआईटी मुम्बई द्वारा करवाई जाएगी। हालांकि अभी तक परीक्षा की तिथियों की घोषणा नहीं की गई है, जिसे समयानुसार जारी किया जाएगा। आईआईटी की पात्रता को लेकर आईआईटी मुम्बई ने सूचना जारी की।

आईआईटी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन यानी जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है । जेईई एडवांस्ड 2022 की परीक्षा में दो बड़ी छूट दी गई है । आईआईटी मुंबई द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार कोविड प्रभावित विद्यार्थियों को जेईई-एडवांस्ड 2022 में अतिरिक्त मौका दिया जाएगा। ये वे विद्यार्थी होंगे, जिन्होंने या तो 2020 में या 2021 में जेईई-एडवांस्ड (JEE Advanced) नहीं दी है। यदि ऐसे किसी भी विद्यार्थी ने अब तक दो बार जेईई-एडवांस्ड की परीक्षा नहीं दी है तो उसे दूसरे मौके के रूप में 2022 में परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। साथ ही इस अतिरिक्त दिए गए मौके का उन विद्यार्थियों को भी फायदा होगा, जिन्होंने वर्ष 2020 या 2021 में पहली बार 12वीं उत्तीर्ण की और जेईई-एडवांस्ड 2021 का रजिस्ट्रेशन कर परीक्षा नहीं दे पाए।

कोविड महामारी के कारण बिगड़ी हुई परिस्थितियों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है. हालांकि यह लाभ पाने के लिए उम्मीदवारों को कुछ न्यूनतम अहर्ताएं पूरी करनी होंगी. इस परीक्षा में जो छूट दी जा रही है, उसकी घोषणा आईआईटी बॉम्बे ने की है. निर्णय ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड यानी जैब (JAB) की बैठक में लिया गया है । इस संबंध में जेईई एडवांस्ड 2022 की वेबसाइट jeeadv.ac.in पर नोटिस जारी किया जा चुका है।

वर्ष 2020 और 2021 के अभ्यर्थियों को इस साल सीधे जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने का मौका दिया जा रहा है । इसके अलावा तीसरा चांस भी दिया जा रहा है.फार्म भरकर आवेदन करने के बाद भी परीक्षा नहीं दे पाने वाले विद्यार्थियों को जेईई-मेन में पात्रता साबित करने की जरूरत नहीं होगी। ये विद्यार्थी सीधे ही जेईई-एडवांस्ड 2022 पात्र माने जाएंगे। इसके विपरीत वे विद्यार्थी जिन्होंने वर्ष 2020 व 21 में 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की परन्तु जेईई-एडवांस्ड परीक्षा दोनों में से किसी भी वर्ष में नहीं दी, उन्हें जेईई-मेन 2022 परीक्षा उत्तीर्ण कर श्रेष्ठ ढाई लाख विद्यार्थियों में शामिल होना होगा। जारी किए गए नोटिस के अनुसार कोई भी विद्यार्थी जेईई-एडवांस्ड परीक्षा में दो बार से अधिक शामिल नहीं हो सकेगा। हालांकि अभी लाखों विद्यार्थियों को जेईई-मेन परीक्षा की तिथियों का इंतजार है।

देशभर में है 23 आईआईटी

बता दें, जेईई मेन की परीक्षा में पास होने वाले ढाई लाख क्वालीफाइड छात्र, जेईई एडवांस्ड की परीक्षा देते हैं । देशभर की 23 आईआईटी में दाखिले के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करना जरूरी है । आईआईटी में दाखिले के लिए यह परीक्षाएं आयोजित करवाई जाती हैं। छात्रों को जेईई की परीक्षाएं देशभर में बनाए जाने वाले अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर जाकर देनी होंगी. इन परीक्षाओं के लिए घर से ही ऑनलाइन परीक्षा देने का कोई ऑप्शन नहीं दिया गया है. यह परीक्षाएं हर साल की तरह इस बार भी ली जाएंगी।

 

Related posts
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…
आईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्ड

JEE Advanced 2026: फिजिक्स ने बढ़ाई टेंशन, मैथ्स ने छीना समय, केमिस्ट्री बनी राहत; कट-ऑफ गिरने के संकेत

जेईई एडवांस्ड – 2026 पेपर एनालिसिस देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल JEE Advanced 2026 इस बार कई मायनों में अलग और चुनौतीपूर्ण रही। परीक्षा में पहली बार सवालों की संख्या बढ़ाकर 102 कर दी गई, जबकि कुल अंक 360 ही रखे गए। विशेषज्ञों का मानना है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *