करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जॉब अलर्टन्यूज4यूस्पोर्ट्स

भारतीय खेल प्राधिकरण ने निकाली जूनियर कंसल्टेंट के 47 पदों पर भर्ती, 18 मार्च तक करें आवेदन

sports-authority-of-india

भारतीय खेल प्राधिकरण ने जूनियर कंसल्टेंट के 47 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें 30 पद जूनियर कंसल्टेंट (परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग) और 17 जूनियर कंसल्टेंट (इंफ्रा) के हैं।

योग्यता

जूनियर कंसल्टेंट (परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग) पद के लिए कैंडिडेट्स के पास एमबीए की डिग्री या मैनेजमेंट में 2 का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके साथ 5 साल का अनुभव भी अनिवार्य है।

जूनियर कंसल्टेंट (इंफ्रा) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री जरूरी है। इसके अलावा सम्बंधित फील्ड में 5 साल का अनुभव भी अनिवार्य है।

आयु सीमा

आवेदन करने वालों की अधिकतम उम्र 55 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

कैंडिडेट्स को कोई आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा। आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।

यह होगी चयन प्रक्रिया

कैंडिडेट्स को एकेडमिक माक्र्स के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

क्या है भारतीय खेल प्राधिकरण

भारतीय खेल प्राधिकरण भारत के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का महत्वपूर्ण अंग है। अपनी खेल प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से भारतीय खेल प्राधिकरण युवाओं की प्रतिभा को निखारता है एवं उनके परिपूर्ण विकास के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं, उपकरण, प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करता है एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। भारत सरकार ने जनवरी 1984 में भारतीय खेल प्राधिकरण की स्थापना एवं पंजीकृत सोसाइटी के रूप में की थी।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *