करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जॉब अलर्टन्यूज4यू

बंपर वैकेंसी: यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 9500 पदों पर निकलीं भर्ती

up police
up police

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 9534 पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं। इस सरकारी वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इसमें सब इंसपेक्टर महिला और पुरुष के 9027, प्लाटून कमांडर-पुरुष के 484 पद, फायर ऑफिसर-पुरुष के 23 पद है।

शैक्षिक योग्यता

एसआई और प्लाटून कमांडर के लिए मान्यता प्राप्त विवि से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। फायर ऑफिसर के लिए साइंस विषय के साथ ग्रेजुएशन किया हो।

आयु सीमा

आयु सीमा 21 से 28 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु्र सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन 01 अप्रैल से शुरू होंगे। आप यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in से 30 अप्रैल 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान 30 अप्रैल 2021 तक कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए है।

ऐसे होगा चयन

ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंटेशन फीजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फीजिकल एफीशिएंसी टेस्ट के आधार पर सेलेक्शन किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और परीक्षा की अवधि 400 अंकों के लिए 2 घंटे की होगी.

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर प्रतिमाह 4200 ग्रेड पे के तहत 9300 से 34800 रुपये दिए जाएंगे.

 

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *