करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एग्जामन्यूज4यूरेलवे

एनटीपीसी के लिए ऑनलाइन एग्जाम का 5वां चरण 4 से 27 मार्च तक, 19 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे

RRB-Ajmer
RRB-Ajmer

रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी-एनटीपीसी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का 5वां चरण 4 मार्च से शुरू होगा। 27 तक चलने वाले इस चरण में देशभर में 19 लाख अभ्यर्थी की बैठेंगे।

स्टेज-1 में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन 4, 5, 7, 8, 9, 11, 12, 13, 14, 21 और 27 मार्च को होगा। अभ्यर्थियों के परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है। परीक्षा से 4 दिन पहले अभ्यर्थियों के ई-कॉल लेटर वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जिसमें परीक्षा शहर भी प्रदर्शित किए गए हैं।

पांचवें चरण में जो अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे, उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस और ईमेल आईडी पर भी सूचना जारी की जा चुकी है। 15,19, 20 मार्च को जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी, उनको भी उनकी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर एसएमएस के जरिए से सूचना दे दी गई है।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है। इससे लेटेस्ट अपडेट जान सकेंगे।

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाएं, क्या नहीं

आरआरबी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा केंद्र पर ई-कॉल लेटर लाया जा सकेगा। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल फोन, पेजर, घडिय़ां, ब्लूटूथ अनेबल डिवाइसेज, केलकुलेटर, मैटेलिक बेंगल, बेल्ट, ब्रेसलेट आदि परीक्षा केंद्र में नहीं लाए जा सकेंगे।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *