कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने क्लास 10 के सोशल साइंस के सिलेबस में फिर से कटौती की है।
रिपोर्ट के अनुसार सीबीएसई ने फिर से 10वीं के सोशल साइंस सिलेबस से पांच यूनिट्स हटा दिए हैं। इन यूनिट्स से 2021 की बोर्ड परीक्षा में सवाल नहीं आएंगे। लेकिन बोर्ड ने इस बात से इनकार किया है। सीबीएसई का कहना है कि सोशल साइंस के सिलेबस में दोबारा कोई कटौती नहीं की गई है। कोविड के कारण शैक्षणिक सत्र देर से शुरू होने और स्कूल बंद रहने के कारण बोर्ड ने पहले ही सभी विषयों के लिए 30 फीसदी सिलेबस कम किया था। तभी सोशल साइंस के सिलेबस में भी 30 फीसदी कटौती की गई थी। इसके बाद सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
काफी पहले ही इस साल की परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा जारी पैटर्न के अनुसार पेपर में कुल 33 फीसदी इंटर्नल च्वाइस सवाल होंगे। 10वीं की परीक्षा 04 मई से लेकर 10 जून 2021 तक होगी। दोनों कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम्स 01 मार्च से शुरू होंगे। रिजल्ट की घोषणा 15 जुलाई तक किए जाने की बात कही गई है।


