करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एग्जामन्यूज4यू

खुशखबरी, राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के केंडिडेट्स को मिलेगी यह सुविधा

rajasthan board 12th exam-2021, rbse
rajasthan board

राजस्थान बोर्ड-RBSE 10वीं 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। विद्यार्थियों की शिकायत के बाद राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं की आंसर शीट री-चेकिंग की व्यवस्था को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। यह सुविधा इस साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं से शुरू हो जाएगी।

राजस्थान बोर्ड ने लाखों विद्यार्थियों की शिकायत पर ध्यान देते हुए बोर्ड परीक्षाओं की आंसर शीट री-चेकिंग की सुविधा को इसी साल से शुरू करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद अब विद्यार्थी अपने उत्तर पुस्तिका की जांच दोबारा करवा सकेंगे।

इस मामले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डीपी जारोली ने बताया कि परीक्षाओं के बाद कई छात्र अपने नंबरों को लेकर सहमत नहीं होते थे। ऐसे में उनके पास री-टोटल कराने की सुविधा तो थी लेकिन वे री-चेकिंग नहीं करवा पाते थे। इसमें भी यह क्लियर नहीं हो पाता था कि उनकी कॉपी को सही ढंग से चेक किया गया या नहीं। गलत चेकिंग के कारण उम्मीद के अनुसार अंक प्राप्त नहीं होने से उनकी मेहनत बेकार हो जाती है और रिजल्ट भी अच्छा नहीं बनता था। अब इस फैसले के बाद लाखों विद्यार्थियों को राहत मिली है। अब इस सुविधा के तहत वे अब अपने नम्बरों को लेकर पूरी तरह संतुष्ट हो पाएंगे।

इसलिए भी मिलेगा फायदा

सिलेबस कम होने से 10वीं 12वीं के विद्यार्थी आसानी से पास हो सकेंगे। इस बार ऑब्जेक्टिव प्रश्न भी रखे गए हैं। बड़े सवालों में विद्यार्थियों को तीन प्रश्नों में से एक प्रश्न हल करना होगा। अभी तक प्रश्न पत्र में एक प्रश्न के लिए एक विकल्प दिया जाता था।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *