करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जॉब अलर्टन्यूज4यूमेडिकल

मेडिकल ऑफिसर के 727 पदों पर होगी भर्ती, 15 फरवरी से कर सकेंगे आवेदन

मेडिकल ऑफिसर
मेडिकल ऑफिसर

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण विभाग में मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक कैंडिडेट्स 15 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च होगी।

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास एमबीबीएस या भारतीय चिकित्सा परिषद् की अन्य कोई समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ मध्य प्रदेश सरकार के तहत इनका रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए।

मेडिकल ऑफिसर के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2021 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

अनरिजर्व कैटेगरी और राज्य के बाहर के कैंडिडे्टस- 500 रुपए
प्रदेश के रिजर्व कैटेगरी कैंडिडेट्स- 250 रुपए

ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए कैंडिडेट्स आवेदन की तारीख 15 फरवरी से 14 मार्च तक ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक अपने ऑनलाइन आवेदन के प्रिंट आउट के साथ अपने सभी सर्टिफिकेट की प्रमाणित फोटो कॉपी संलंग्न कर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के ऑफिस में 26 मार्च 2021 तक जमा करें।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
करियर ऑप्शनटेक्नीशियनमेडिकल

अवसरों की कमी नहीं मेडिकल टेक्नालॉजी में

मौजूदा दौर में मेडिकल टेक्नोलोजिस्ट के रूप में कार्य करके एक युवा न सिर्फ चिकित्सकों, पैथोलोजिस्ट और लेब टेक्नीशियन का काम आसान कर सकते हैं बल्कि अच्छी आय व प्रतिष्ठा के साथ खुद का शानदार व्यवसाय भी कर सकते हैं। कई राज्यों में डिग्री के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *