करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

नीटन्यूज4यूमेडिकल

NEET PG 2021: करेक्शन विंडो ओपन, 21 मार्च तक फॉर्म में सुधार सकेंगे कैंडिडेट्स

neetpg-2021
neetpg-2021

NEET PG 2021 correction window: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड -नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET PG 2021) के लिए छात्रों को एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया गया है। एनबीई द्वारा शुक्रवार, 19 मार्च 2021 को करेक्शन विंडो खोली गई है। जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है और आवेदन शुल्क का भुगतान किया है, वे 21 मार्च तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म एडिट कर सकते हैं।

इन जानकारियों में कर सकते हैं बदलाव

NBE की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक करेक्शन विंडो के जरिए कैंडिडेट्स 21 मार्च तक अपनी जन्मतिथि, कैटेगरी, जेंडर, फिजिकल डिसेबिलिटी, ईडब्ल्यूएस स्टेटस में बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा NBE फाइनल एडिट विंडो 2 से 4 अप्रैल 2021 तक ओपन करेगी, जिसमें कैंडिडेट्स अपनी फोटो की गलती में सुधार कर सकेंगे।

ऐसे करें फॉर्म में करेक्शनः

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nbe.ed.u.in पर जाएं।
होम पेज पर “Applicant Login” पर जाएं और जरूरी जानकारी भरें।
अब “Go To Application Form” की लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलने पर अपना एप्लिकेशन फॉर्म एडिट कर सकेंगे।
भरी गई सभी जानकारी को सबमिट कर एप्लिकेशन फॉर्म भी सबमिट कर दें।

अप्रैल में होगी परीक्षा

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 फरवरी को शुरू हुई थी और यह 15 मार्च तक चली थी। इस साल नीट पीजी 18 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड 12 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। वहीं, परीक्षा की रिजल्ट 31 मई 2021 को जारी किया सकता है। नीट पीजी 2021 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट होगा। कैंडिडेट्स को 200 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन दिए जाएंगे, जो उन्हें 3:30 घंटे में हल करने होंगे। हर सही जवाब पर 4 नंबर दिए जाएंगे जबकि गलत आंसर पर एक नंबर काटा जाएगा।

 

 

 

 

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
करियर ऑप्शनटेक्नीशियनमेडिकल

अवसरों की कमी नहीं मेडिकल टेक्नालॉजी में

मौजूदा दौर में मेडिकल टेक्नोलोजिस्ट के रूप में कार्य करके एक युवा न सिर्फ चिकित्सकों, पैथोलोजिस्ट और लेब टेक्नीशियन का काम आसान कर सकते हैं बल्कि अच्छी आय व प्रतिष्ठा के साथ खुद का शानदार व्यवसाय भी कर सकते हैं। कई राज्यों में डिग्री के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *