दसवीं कक्षा पास कर चुके युवाओं के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का मौका है। देश के विभिन्न शहरों में ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर देशभर में 841 पदों पर यह भर्तियां होने वाली हैं। इस वैकेंसी आवेदन प्रक्रिया जारी है। आप अपने रीजन के अनुसार 15 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 09 और 10 अप्रैल 2021 को होगी।
कहां, कितनी भर्तियां होंगी
कानपुर रीजन में पदों की संख्या 69, अहमदाबाद में 50, बंगलुरू में 28, भोपाल में 25, भुवनेश्वर में 24, चंडीगढ़ में 31, चेन्नई में 71, गुवाहाटी में 38, हैदराबाद में 57, जम्मू में 09, जयपुर में 43, कोलकाता में 35, में मुंबई में 202, नागपुर में 55, नई दिल्ली में 50, पटना में 28, तिरुवनंतपुरम में 26
वेतन
10 हजार 940 रुपए से लेकर 23 हजार 700 रुपए प्रति माह तक। इसके अलावा अन्य भत्ते मिलेंगे।
शैक्षिक योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण।
आयु सीमा
उम्र 18 से 25 साल के बीच हो। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 450 रुपए। एससी, एसटी, दिव्यांग व पूर्व कर्मियों के लिए 50 रुपए। आरबीआई की वेबसाइट के जरिए आवेदन करना है। डायरेक्ट लिंक आगे दिया गया है।
ऐसे होगा चयन
ऑनलाइन एग्जाम और लैंग्वेज प्रोफीशिएंसी टेस्ट के आधार पर।
नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें


