करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

नीटन्यूज4यूमेडिकल

मेडिकल पीजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए परीक्षा 18 अप्रैल को

neet pg-2021
Examination

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से मेडिकल पीजी कोर्सेस में एडमिशन परीक्षा-नीट पीजी-2021 18 अप्रैल को होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

यह रहेगी आवेदन प्रक्रिया

स्टूडेंट्स ऑफिशियल पोर्टल nbe.edu.in और http://natboard.edu.inके जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

परीक्षा के लिए सिर्फ वहीं कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं, जो 2021 को या उससे पहले अपनी इंटर्नशिप पूरी करेंगे।

परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास नेशनल मेडिकल काउंसिल की ओर से मान्यता प्राप्त संस्थान से स्थायी एमबीबीएस डिग्री मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया या राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा जारी अनंतिम या स्थायी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट होना चाहिए। ज्यादा जानकरी के लिए और पर विजिट कर सकते हैं।

पीजी मेडिकल कोर्सेस में मिलेगा एडमिशन

मास्टर ऑफ सर्जरी, डॉक्टर ऑफ मेडिसिन और पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम में एडमिशन के लिए हर साल नीट पीजी एंट्रेंस के जरिए 10 हजार 821 मास्टर ऑफ सर्जरी, 19 हजार 953 डॉक्टर ऑफ मेडिसीन और 1 हजार 979 पीजी डिप्लोमा सीटों पर 6 हजार102 सरकारी, निजी, डीम्ड विश्वविद्यालय और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन दिया जाता है।

कंप्यूटर आधारित मोड में होगी परीक्षा

पिछले साल इस परीक्षा में 1 लाख 67 हजार 102 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिनमें से 1 लाख 60 हजार 888 कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 3.30 घंटे की होगी। इसमें 300 मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चंस पूछे जाएंगे। परीक्षा की भाषा अंग्रेजी होगी। इसमें प्री.क्लिनिकल, क्लिनिकल, पैरा-क्लिनिकल विषयों के साथ-साथ एमबीबीएस प्रोगाम से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसमें निगेटिव मार्किंग होगी।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
करियर ऑप्शनटेक्नीशियनमेडिकल

अवसरों की कमी नहीं मेडिकल टेक्नालॉजी में

मौजूदा दौर में मेडिकल टेक्नोलोजिस्ट के रूप में कार्य करके एक युवा न सिर्फ चिकित्सकों, पैथोलोजिस्ट और लेब टेक्नीशियन का काम आसान कर सकते हैं बल्कि अच्छी आय व प्रतिष्ठा के साथ खुद का शानदार व्यवसाय भी कर सकते हैं। कई राज्यों में डिग्री के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *