करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

अन्य-मेडिकलकरियर ऑप्शनमेडिकल

अन्य चिकित्सा पद्धतियों में भी है करियर के अच्छे अवसर

एलोपैथी के अलावा आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, होम्योपैथी, यूनानी जैसी अन्य चिकित्सा पद्धतियों में भी करियर के अच्छे अवसर मौजूद हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

आयुर्वेद चिकित्सक

वर्तमान समय में आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार बहुत तेजी से हो रहा है। इसमें जड़ी बूटियों द्वारा इलाज किया जाता है। इस चिकित्सा की एक विषेशता यह भी है कि यह सम्पूर्ण जीवन जीने की कला भी सिखाती है। बेचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एण्ड सर्जरी कर आयुर्वेद चिकित्सक पंचकर्म चिकित्सा के क्षेत्र में स्वयं का क्लिनिक आरंभ कर सकते हैं। सरकारी, निजी चिकित्सालय में चिकित्सक बन कर सेवाएं दे सकता है।

होम्योपैथी चिकित्सक

होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रही है। इसके द्वारा कई असाध्य रोगों के उपचार भी संभव हैं जो कि एलोपैथिक दवाओं द्वारा लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी संभव नहीं हो पाता। होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में कॅरियर बनाने के लिए बेचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एण्ड सर्जरी या डिप्लोमा इन होम्योपैथिक मेडिसिन एण्ड सर्जरी की जा सकती है। इसमें निजी, सरकारी चिकित्सालय में होम्योपैथिक चिकित्सक बनकर सेवा दी जा सकती हैं। स्वयं का क्लिनिक भी प्रारंभ किया जा सकता है।

यूनानी चिकित्सक

विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के साथ-साथ यूनानी चिकित्सा भी वर्तमान में काफी उपयोगी है। बेचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एण्ड सर्जरी कर इसमें करियर बनाया जा सकता है। सरकारी व निजी चिकित्सालय में चिकित्सक बन कर सेवाएं दी जा सकती हैं। स्वयं का क्लिनिक प्रारम्भ कर रोजगार प्राप्त किया जा सकता है।

प्राकृतिक चिकित्सक

रोगों के निदान एवं उपचार के लिए प्राकृतिक चिकित्सा भी एक कारगर पद्धति है। प्राकृतिक चिकित्सक बनकर चिकित्सा सेवा में जा सकते हैंं। स्वयं का क्लिनिक प्रारम्भ कर सकते हैंं। इसमें काम आने वाले उपकरणों का उद्योग लगाकर या विशिष्ट चिकित्सालय आरम्भ कर करियर शुरू कर सकते हैं। साथ ही निजी संस्थानों , चिकित्सालयों एवं प्रशिक्षण देने वाली संस्थानों में रोजगार के अवसर हैं।

फिजियोथैरेपिस्ट

आजकल फिजियोथैरेपी चिकित्सा के बारे में लोगों में जागरुकता बढ़ी है। कसरत/व्यायाम, मालिश आदि से अकडऩ, मसल्स खींच जाना आदि बीमारियों का इलाज करने का कार्य फिजियोथैरेपिस्ट का है। फिजियोथैरेपिस्ट विभिन्न राजकीय एवं निजी अस्पतालों तथा गैर सरकारी संगठनों तथा स्वयं के परामर्श केन्द्र या क्लीनिक पर सेवाएं प्रदान की जा सकती हैं।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
करियर ऑप्शनटेक्नीशियनमेडिकल

अवसरों की कमी नहीं मेडिकल टेक्नालॉजी में

मौजूदा दौर में मेडिकल टेक्नोलोजिस्ट के रूप में कार्य करके एक युवा न सिर्फ चिकित्सकों, पैथोलोजिस्ट और लेब टेक्नीशियन का काम आसान कर सकते हैं बल्कि अच्छी आय व प्रतिष्ठा के साथ खुद का शानदार व्यवसाय भी कर सकते हैं। कई राज्यों में डिग्री के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण के बाद…
नीटमेडिकल

mbbs in hindi हिंदी में डॉक्टरी की पढ़ाई का फैसला अच्छा पर चुनौतियां भी कम नहीं

    राजेश जैन mbbs in hindi अब राजस्थान में भी डॉक्टरी की पढ़ाई हिंदी मीडियम से होगी। फिलहाल जोधपुर के सम्पूर्णानंद और बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में हिंदी में पढ़ाएंगे। इन दोनों मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विकल्प के आधार पर अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों माध्यमों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *