करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

न्यूज4यू

नहीं घटाई पीएएफ की ब्याज दरें, 2020-21 में भी मिलता रहेगा 8.5 फीसदी ब्याज

Interest for the year 2019-20
Interest for the year 2019-20

पीएफ के दायरे में आने वाले देश के करीब 6 करोड़ कर्मचारियों के लिए राहत की खबर भरी है। इंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी आपको 8.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता रहेगा। PF की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की मीटिंग में ब्याज दरों को बरकरार रखने का फैसला किया गया है।

1952 में था 3 फीसदी ब्याज

1952 में पीएफ पर ब्याज दर केवल 3 फीसदी थी। उसके बाद इसमें बढ़त होती गई। पीएफ धारकों के लिए सबसे अच्छा समय 1989 से 1999 तक था। इस दौरान ब्याज पर 12 फीसदी ब्याज मिलता था। इसके बाद ब्याज दर में गिरावट आनी शुरू हो गई। 1999 के बाद ब्याज दर कभी भी 10 फीसदी के करीब नहीं पहुंची। 2001 के बाद से यह 9.50 फीसदी के नीचे ही रही है। पिछले साल मार्च में पीएफ पर ब्याज दर सात साल के निचले स्तर-8.50 या उससे कम, पर पहुंच गई थी।

80.40 लाख नए लोग जुड़े

दिसंबर तिमाही के आंकड़ों के मुताबिकए कुल 80.40 लाख नए सदस्य पीएफ से जुड़े थे। इसी दौरान 29.47 लाख सदस्य निकल गए थे। निकले हुए मेंबर्स में से बाद में 7.44 लाख फिर जुड़ गए थे। देश में 6.44 करोड़ लोग पीएफ के दायरे में हैं। नियम के मुताबिक वो कंपनियां जिनके पास 20 या इससे ज्यादा लोग काम करते हैं और जिनकी सैलरी 15 हजार रुपए तक होती है, उनको पीएफ लागू करना होता है।

कोरोना के बावजूद कटौती नहीं

कोरोना काल नौकरियां जाने से पीएफ में योगदान भी कम हुआ था। श्रम व रोजगार मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी कर बताया गया है कि ट्रस्टीज बोर्ड ने 2021 के लिए ब्याज दरें वहीं रखी हैं क्योंकि ईपीएफओ ने कर्ज और शेयरों से आय प्राप्त की हौ इसके चलते वो अपने सब्सक्राइबर्स को ऊंचे रिटर्न दे पा रहा है।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *