करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

अन्य-डिफेंसन्यूज4यू

SSC Delhi Police Constable result दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का परिणाम जारी

Delhi-Police-logo
Delhi-Police-logo

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा-सीबीटी 2020 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके जरिए कॉन्स्टेबल महिला व पुरुष, दोनों की भर्तियां की जा रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कॉन्स्टेबल के कुल 5846 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा 27 नवंबर से 14 दिसंबर 2020 तक आयोजित की गई थी। कुल वैकेंसी में से 1944 पद महिला, 3433 पद पुरुष कॉन्स्टेबल्स और शेष पद पूर्व कर्मचारियों व अन्य के लिए हैं।

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने 15 मार्च 2021 की शाम एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 के रिजल्ट की घोषणा की है। नतीजे एसएससी की वेबसाइट http://ssc.nic.inपर जारी किए गए हैं।

SSC Delhi Police Constable result अब शारीरिक दक्षता परीक्षा

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा, फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसमें पहले दौड़ होगीए फिर लॉन्ग जंप और हाई जंप। तीनों में सफल होने के बाद फिजिकल मेजरमेंट किया जाएगा। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई न्यूनतम 170 सेमी और सीने की चौड़ाई 81 सेमी का माप लिया जाएगा। महिलाओं की न्यूनतम लंबाई 157 सेमीद्ध मापी जाएगी।

 

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *