करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एग्जामटीचिंगन्यूज4यू

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा-सीटीईटी की आंसर-की जारी

CTET-2021
CTET-2021

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन-CBSE ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट-CTET 2021 (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) की आंसर-की और ओएमआर शीट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट http://ctet.nic.in के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

21 फरवरी तक दर्ज कराएं आपत्ति

इसके अलावा किसी भी आंसर पर कैंडिडेट्स कैंडिडेट्स 21 फरवरी शाम 5 बजे तक आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को 1000 रुपए प्रति क्वेश्चन के हिसाब से फीस जमा करनी होगी। अगर आपत्ति सही पाई गई तो ये राशि परीक्षार्थी को वापस कर दी जाएगी।

आंसर-की को चैलेंज करने के लिए सीबीएसई ने वेबसाइट http://ctet.nic.inपर लिंक उपलब्ध कराया है। आप उस पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरकर लॉग-इन करें। इसके बाद जिस सवाल को चैलेंज करना है, उसे सेलेक्ट करें। ऑनलाइन फीस जमा करें और सबमिट करें। अगर आपका चैलेंज सही पाया जाता हैए तो सीबीएसई आंसर.की में बदलाव करेगा और फिर फाइनल आंसर.की तैयार की जाएगी। चैलेंज करने के लिए आपके द्वारा जमा की गई फीस भी वापस कर दी जाएगी।

हमेशा के लिए वैध होगा स्कोर कार्ड

इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट को तो कम से कम 60 फीसदी यानी 150 में से 90 और ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 55 फीसदी यानी 150 में से 82 अंक लाने जरूरी हैं। सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2021 को किया था। पासिंग माक्र्स लाने वाले कैंडिडेट्स को स्कोर कार्ड और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस बार से सीटीईटी की वैधता हमेशा के लिए कर दी गई है। इससे पहले यह स्कोर सात साल के लिए वैध होता था। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। परीक्षा को पास करने वाले कैंडिडेट्स देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
कॉलेज-यूनिवर्सिटीटीचिंग

असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के लिए अब अनिवार्य नहीं होगा नेट

यूजीसी ने यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की सीधी भर्ती को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इससे अब योग, संगीत, परफोर्मिंग आर्ट, विजुअल आर्ट, मूर्तिकला और नाटक जैसे कुल 8 क्षेत्रों के दिग्गज सीधे प्रोफेसर बन सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *