करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

इंजीनियरिंगगेटन्यूज4यू

आईआईटी बॉम्बे ने जारी की GATE-2021 की रिस्पॉन्स शीट

GATE-2021
GATE-2021

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग GATE-2021 के लिए रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। इसे कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट http://gate.iitb.ac.in के जरिए चेक कर 28 फरवरी तक दर्ज आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे ने कुल 7 लाख 11 हजार 542 रिस्पॉन्स शीट लाइव की हैं। कोरोना महामारी के बीच यह इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम 5 से 14 फरवरी तक आयोजित किया गया था। प्रारंभिक आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स किसी उत्तर पर आपत्ति होने पर ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो फरवरी 28 तक ओपन रहेगी। कैंडिडेट्स को प्रति आंसर 500 रुपये की फीस देनी होगी। आपत्तियों का अध्ययन करने पर अगर इन्हें सही पाया गाय तो फाइनल आंसर की में शामिल किया जाएगा।

ऐसे दर्ज करें आपत्ति

सबसे पहले वेबसाइट http://gate.iitb.ac.inपर जाएं। अब आंसर की आपत्ति लिंक पर क्लिक करें। क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करें। अब गलत आंसर पर क्लिक करें, लॉजिक लिखें, सहायक दस्तावेज संलग्न करें। आपत्ति शुल्क का भुगतान करने के बाद सबमिट करें।

22 मार्च को जारी होगा रिजल्ट

परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च को जारी किया जाएगा। परीक्षा में मिला स्कोर रिजल्ट जारी होने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए वैध रहता है। GATE एक्जाम क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स को आईआईटी, आईआईएससी और कई अन्य संस्थानों में एमटेक पाठ्यक्रमों में एडमिशन दिया जाता है। साथ ही वे कई पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग में नौकरियों के लिए आवेदन करने के भी पात्र होंगे।

Related posts
आइटी-कंप्यूटरआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JoSAA काउंसलिंग 2026 : IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन का पूरा रोडमैप

इंजीनियरिंग की दुनिया में IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में प्रवेश लाखों विद्यार्थियों का सपना होता है। JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण आता है—JoSAA काउंसलिंग। कई बार अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी भी सही जानकारी के अभाव में अपनी पसंदीदा…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *