करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एडमिशन एलर्टटीचिंगन्यूज4यूप्राइमरी एजुकेशन

UP B.Ed 2021 यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 19 मई को, एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

UP-BEd-JEE-2021
UP-BEd-JEE

उत्तर प्रदेश के सरकारी और गैर-सरकारी बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम के आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी गई है। यूपी बीएड जेईई (UP BEd JEE) का आयोजन लखनऊ यूनिवर्सिटी करा रही है।

इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 18 फरवरी 2021 को हुई थी। रजिस्ट्रेशन व ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने की अंतिम तारीख 15 मार्च 2021 थी। लेकिन इसे बढ़ाकर अब 24 मार्च 2021 कर दिया गया है।

वहीं, लेट फीस के साथ आप 31 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा 19 मई 2021 को पूरे उत्तर प्रदेश में आयोजित की जाएगी।

UP BEd JEE 2021 आवेदन शुल्क

बिना लेट फीस के समान्य वर्ग व ओबीसी के लिए – 1500 रुपए
एससी, एसटी के लिए – 750 रुपए
लेट फीस के साथ समान्य व ओबीसी वर्ग के लिए – 2000 रुपए
एससी, एसटी के लिए – 1000 रुपए

2.40 लाख सीटों पर होंगे प्रवेश

यूपी बीएड जेईई 2021 के जरिए राज्य के करीब 2900 कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। इनमें बीएड की करीब 2.40 लाख सीटें हैं।

उत्तर प्रदेश में बीएड कोर्स में दाखिले के लिए विभिन्न कॉलेजों के बीएड कोर्स (शैक्षणिक सत्र 2021-23) में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हैं।

UP BEd JEE 2021 आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता

यूपी बीएड 2021 नोटिफिकेशन के मुताबिक एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, मानविकी वर्ग में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होल्डर होना चाहिए। वहीं, . बीई या बीटेक में गणित एवं विज्ञान में विशेषज्ञता वाले छात्रों के लिए न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन पास होना चाहिए।

 

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
कॉलेज-यूनिवर्सिटीटीचिंग

असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के लिए अब अनिवार्य नहीं होगा नेट

यूजीसी ने यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की सीधी भर्ती को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इससे अब योग, संगीत, परफोर्मिंग आर्ट, विजुअल आर्ट, मूर्तिकला और नाटक जैसे कुल 8 क्षेत्रों के दिग्गज सीधे प्रोफेसर बन सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अब…

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *