करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरलन्यूज4यू

राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे :

RBSE Board Exams Date Announced
rajasthan shiksha board

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) अजमेर, की कक्षा 12 विज्ञान, वाणिज्य एवं कला वर्ग का परिणाम कल (24 जुलाई 2021 को) शाम 4 बजे शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा जारी करेंगे।

इस संबंध में राजस्थान के शिक्षा विभाग ने 21 जुलाई को सूचना जारी की थी। जारी सूचना के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा के दौरान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ डीपी जारोली भी मौजूदगी रहेंगे।

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, और rajresults.nic.in के साथ livehindustan.com पर भी देख सकेंगे। लाइव हिन्दुस्तान पर अपना रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए अभ्यर्थियों को नीचे दिए लिंक पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

आर्ट्स स्टूडेंट राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2021 पर क्लिक करें।

साइंस स्टूडेंट राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2021 पर क्लिक करें।

कॅार्मस स्टूडेंट राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2021 पर क्लिक करें।

राजस्थान बोर्ड ने इस फॅार्मूले से तैयार किया 12वीं का रिजल्ट:

12वीं कक्षा के परिणाम 10वीं कक्षा के मार्क्स, 11वीं कक्षा के मार्क्स और 12वीं कक्षा में प्रदर्शन के आधार पर होगा। 10वीं कक्षा के मार्क्स का वेटेज 40 फीसदी, 11वीं का 20 फीसदी और 12वीं का भी 20 फीसदी रहेगा। 12वीं कक्षा के मार्क्स विद्यालय विषय समिति को तय करना था। सत्रांक का वेटेज पहले की तरह 20 फीसदी रहेगा। 12वीं में स्कूल के पास विद्यार्थी को 40 अंक देने की जिम्मेदारी थी।

आरबीएसई 10वीं, 12वीं के कुल 21 लाख छात्र अपने रिजल्ट के इंतजार में हैं। लेकिन अभी 12वीं के छात्रों यानी करीब 9लाख छात्रों का रिजल्ट ही कल घोषित हो रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।

आरबीएसई ने स्कूलों को 7 जुलाई तक 12वीं कक्षा के अंकभार बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे जिसमें बाद में बढ़ाकर 12 जुलाई कर दिया गया था। बोर्ड ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भी पत्र लिखा था जिसमें कहा गया है कि वे अपने अधीनस्थ विद्यालय प्रधानों को बोर्ड द्वारा सुझाई गई अंक योजनानुसार अंकभार प्राप्तांक शीघ्र बोर्ड पोर्टल पर अपलोड करने के लिए निर्देश दें, ताकि रिजल्ट समय पर तैयार हो सके।

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *