करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

इंजीनियरिंगजेईई मेन्स

जेईई-मेन-2021 :

jee main result 2021
jee main-2021

25 जुलाई को दो पारियां में होगी परीक्षा
कई स्टेट बोर्ड का परिणाम घोषित, कुछ का अगले कुछ दिनों में
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन जिसके तीसरे सेशन की तीसरे दिन की परीक्षा 25 जुलाई, रविवार को दो पारियों में सुबह 9 से 12 एवं 3 से 6 के मध्य संपन्न होगी। तीसरे सेशन की परीक्षा कुल 7 शिफ्टों में होगी, जिसके लिए करीब 7 लाख 9 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जहां एक ओर जेईई-मेन की परीक्षा चल रही है, वहीं दूसरी ओर कई स्टेट बोर्ड के दसवीं व 12वीं के परिणाम घोषित हो रहे हैं एवं कुछ के होने वाले हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष सीबीएसई, आईसीएसई एवं स्टेट बोर्ड की परीक्षा निरस्त की जा चुकी है और विद्यार्थियों को पिछले वर्षों की कक्षाओं एवं 12वीं प्रेक्टिकल व इंटरनल असेसमेंट में प्रदर्शन के आधार पर अंक देकर प्रमोट किया जा रहा है। अभी तक मध्यप्रदेश, हरियाणा, वेस्ट बंगाल बोर्डां के परिणाम घोषित हो चुके हैं, आईसीएसई एवं राजस्थान बोर्ड के परिणाम 24 जुलाई को आना अपेक्षित है। इसके अतिरिक्त अगले हफ्ते सीबीएसई, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरला, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र आदि बोर्डों के परिणाम जल्द घोषित होने वाले हैं। कई स्टेट बोर्ड्स ने कोविड संक्रमण के चलते इस वर्ष भी अपने 12वीं के सिलेबस को कम कर दिया है।
ट्रिपलआईटी हैदराबाद के यूजीईई परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। क्वालीफाई विद्यार्थी 5 व 6 अगस्त को होने वाले इंटरव्यू को क्वालीफाई कर कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे। इसके साथ ही पीईएस यूनिवर्सिटी के आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई एवं कामेडके की 30 जुलाई तक है।

Related posts
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

JEE में कम रैंक आई? घबराएं नहीं, ये 5 एंट्रेंस एग्जाम दिला सकते हैं टॉप B.Tech कॉलेज में एडमिशन

हर साल भारत में करीब 15 लाख से अधिक छात्र JEE Main परीक्षा देते हैं। इनमें से लाखों छात्रों का सपना IIT, NIT या IIIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का होता है। लेकिन सीटों की सीमित संख्या और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं…
अन्य-इंजीनियरिंगआईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्डजेईई मेन्स

IIT और NIT में नहीं मिला एडमिशन? निराश न हों, इन 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों से करें B.Tech, मिलेगा शानदार करियर और बेहतरीन प्लेसमेंट

IIT और NIT निश्चित रूप से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैं, लेकिन सफलता का रास्ता केवल वहीं से होकर नहीं जाता। DTU, NSUT, IGDTUW, COEP, VJTI, जादवपुर यूनिवर्सिटी, USICT और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हर वर्ष हजारों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार करियर अवसर प्रदान कर रहे हैं। यदि आपको…
आईआईटी-एनआईटीइंजीनियरिंगजेईई एडवांस्ड

JEE Advanced 2026: फिजिक्स ने बढ़ाई टेंशन, मैथ्स ने छीना समय, केमिस्ट्री बनी राहत; कट-ऑफ गिरने के संकेत

जेईई एडवांस्ड – 2026 पेपर एनालिसिस देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल JEE Advanced 2026 इस बार कई मायनों में अलग और चुनौतीपूर्ण रही। परीक्षा में पहली बार सवालों की संख्या बढ़ाकर 102 कर दी गई, जबकि कुल अंक 360 ही रखे गए। विशेषज्ञों का मानना है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *