करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरलन्यूज4यू

राजस्थान पटवारी भर्ती 2021:

सरकारी जॉब
सरकारी जॉब
  • अगर आप ग्रेजुएट हैं, तो आपके पास राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने का मौका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। 5300 से ज्यादा पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। आवेदन करने के लिए अब कम समय बचा है। नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक्स आगे दिये गये हैं।

आरएसएमएसएसबी ने 15 जुलाई 2021 से इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी। पहले ये भर्तियां 4421 पदों पर होने वाली थीं। लेकिन अब वैकेंसी बढ़ा दी गई है। नॉन टीएसपी पटवारी भर्ती के लिए 800 पद बढ़ाये गये हैं, जबकि टीएसपी पटवारी भर्ती के लिए 157 पद बढ़ाये गये हैं। अब वैकेंसी कुछ इस प्रकार है-

पद का नाम – पटवारी (Patwari)

पदों की संख्या
नॉन टीएसपी – 4615 पद
टीएसपी एरिया – 763 पद
कुल पद – 5378
पे मैट्रिक्स – लेवल 5 के अनुसार अच्छी सैलरी मिलेगी

योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में तीन साल का ग्रेजुएशन पूरा करने वाले उम्मीदवार पटवारी वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कंप्यूटर का सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स किया हो।

न्यूनतम 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।


आवेदन की प्रक्रिया

राजस्थान पटवारी वैकेंसी 2021 के लिए आपको sso.rajasthan.gov.in या rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 29 जुलाई 2021 है। जनरल और आर्थिक कमजोर(EWS) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये है। ओबीसी (एनसीएल) के लिए 350 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग श्रेणी के लिए 250 रुपये है।

सेलेक्शन प्रक्रिया
राजस्थान पटवारी भर्ती 2021 के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर 2021 को ली जाएगी।

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *