करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरलन्यूज4यू

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)

सरकारी जॉब
सरकारी जॉब

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने कई पदों के लिए कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल कॉम्पिटेटिव एग्जाम 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission) की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी 2022 से शुरू होंगे।

इस भर्ती (JSSC CGL Recruitment 2022) अभियान के माध्यम से असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट समेत कई पदों पर कुल 957 रिक्तियों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 14 जनवरी 2022 तक है। झारखंड एसएससी भर्ती 2022 की जरूरी जानकारी नीचे देख सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स (JSSC Vacancy 2022 Details)

असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर – 384 पद

जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट – 322 पद
ब्लॉक स्प्लाई ऑफिसर – 245 पद
प्लानिंग असिस्टेंट – 05 पद
कुल खाली पदों की संख्या – 956 पद

कौन कर सकता है आवेदन?

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों की उम्र 01 अगस्त 2021 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तक ही होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये और एसएससी, एसटी उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से करें।

सैलरी

असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर – पे मैट्रिक्स लेवल – 7, 44900 रुपये से 142400 रुपये तक
जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट – पे मैट्रिक्स लेवल-2, 19900 रुपये से 63200 रुपये तक
ब्लॉक स्प्लाई ऑफिसर – पे मैट्रिक्स लेवल-6, 35400 रुपये से 112400 रुपये तक
प्लानिंग असिस्टेंट – पे मैट्रिक्स लेवल-5, 29200 रुपये से 92300 रुपये तक

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *