करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरल

21 मई से होंगे आईसीएआई-सीए एक्जाम, 31 मार्च से होगा रजिस्ट्रेशन

ca-icai
ca-icai

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया-आईसीएआई ने अपने ऑफिशियल पोर्टल पर मई में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक इंटरमीडिएट और फाइनल ईयर की परीक्षाएं 21 और 22 मई से शुरू होंगी। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में दोपहर 3 से 6 बजे तक होगी।

कैंडिडेट्स ICAI ऑफिशियल वेबसाइट http://icaiexam.icai.org के जरिए 31 मार्च से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस 13 अप्रैल तक जारी रहेगा। कैंडिडेट्स को फीस ऑनलाइन जमा करना होगी। 26 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर सार्वजनिक अवकाश होने के कारण कोई परीक्षा नहीं होगी।

तय शेड्यूल के अनुसार इंटरमीडिएट आईपीसी कोर्स एग्जाम- ओल्ड स्कीम ग्रुप एक के पेपर 22, 24, 27 और 29 मई, ग्रुप दो 31 मई, 2 और 4 जून 2021, इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा-नई स्कीम- ग्रुप एक 22 , 24, 27 और 29 मई, ग्रुप दो 31 मई, 2, 4 और 6 जून-2021, फाइनल कोर्स परीक्षा पुरानी और नई स्कीम ग्रुप एक के पेपर 21, 23, 25 और 28 मई को होंगे।

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
जनरल

एमबीबीएस के बाद यह हो सकते हैं विकल्प

एमबीबीएस परीक्षा पास करने के बाद ज्‍यादातर छात्र मेडिकल क्षेत्र में ही काम करना पसंद करते हैं, हालांकि ऐसे छात्रों की भी कमी नहीं है जो एमबीबीएस के बाद ऑल्टरनेट करियर ऑप्शन चुनते हैं। माना जाता है कि एमबीबीएस के बाद छात्रों के पास कुछ लिमिटेड ऑप्शन ही होते हैं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *