करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एग्जामसीए

चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा 21 जनवरी से, डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

ca-icai
ca-icai

आईसीएआई ने जनवरी 2021 चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने जनवरी 2021 में होने जा रही सीए परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आईसीएआई की वेबसाइट http://icai.org पर एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।

आप आईसीएआई एग्जाम वेब पेज http://icaiexam.icai.org पर जाकर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड जनवरी 2021 में होने जा रही सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल प्रोग्राम्स की परीक्षाओं के लिए जारी किए गए हैं। एडमिट कार्ड के साथ-साथ आईसीएआई ने एक अंडरटेकिंग भी जारी की है।

यह अंडरटेकिंग उन अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है जो कम उम्र के हैं। इस अंडरटेकिंग को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालें। फिर उसे भरकर उसपर अपने अभिभावक के हस्ताक्षर जरूर ले लें। इसके बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा 21 जनवरी से 07 फरवरी 2021 तक आयोजित की जाएगी। जो अभ्यर्थी 21 नवंबर 2020 से 14 दिसंबर 2020 तक हुई परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, वे इसमें अपीयर हो सकते हैं।

Related posts
इकॉनोमिक्सइंजीनियरिंगबैंकिंगसीए

मैथ्स में बनाएं करियर, कामयाबी होगी कदमों में

अगर आपको संख्याओं से खेलना अच्छा लगता है, आप मैथ्स के जानकार हैं तो इन 5 फील्ड में शानदार करिअर बना सकते हैं। इनमें हाई सैलरी के साथ मिलेगा आपको भरपूर सम्मान भी मिलेगा। अगर आप इस विषय में महारत हासिल करना चाहते हैं तो 12वीं कक्षा पास कर देश…
एग्जामन्यूज4यू

65 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्तियां, 70 लाख कैंडिडेट्स होंगे शामिल

कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा का संशोधित कैलेंडर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अगले 9 महीने में करीब 65 हजार पदों पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। अगले साल फरवरी तक राजस्थान में कुल 13 प्रतियोगी परीक्षाएं होंगी। बोर्ड की ओर से…
एग्जामन्यूज4यूस्कूलस्कॉलरशिप

स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल एडमिशन-2022-23 : एंट्रेंस टेस्ट आठ जुलाई को

राजस्थान के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 जुलाई को किया जाएगा। यह परीक्षा प्रति वर्ष ऑफलाइन आयोजित की जाती थी लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला लिया गया है। राजस्थान के शिक्षा विभाग के अनुसार, परीक्षा के संबंध में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *