राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानि एनएचएम की ओर से बिहार में स्टाफ नर्स के 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इस वैकेंसी के लिए महिलाएं व पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं।
पदों की जानकारी
पद का नाम-स्टाफ नर्स
पदों की कुल संख्या-4102
पे स्केल-20 हजार रुपये प्रति माह
शैक्षणिक योग्यता
जनरल नर्स एंड मिडवाइफरी कोर्स या बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की हो। इसके अलावा अभ्यर्थी का बिहार नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में पंजीकरण जरूरी है।
आयु सीमा
पुरुषों के लिए न्यूनतम 18 और अधिकतम 37 साल। महिलाओं के लिए न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 साल।
ऐसे करें आवेदन
स्टाफ नर्स की नौकरी के लिए आपको बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आप 20 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
सामान्यए बीसीए एमबीसी व आर्थिक कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति, जनजाति व महिला उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 250 रुपए है।
ऐसे होगा चयन
इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा ;कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।


