करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

न्यूज4यूप्रशासनिक सेवा

SSC Exam Date 2021 : एसएससी CGL, CHSL और दिल्ली पुलिस सीएपीएफ SI भर्ती परीक्षाओं की नई तिथियां जारी

ssc cgl
ssc cgl

SSC Exam Date 2021 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने शुक्रवार को सीजीएल टीयर-1, सीएचएसएल टीयर-1 और दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई और सीआईएसएफ में एएसआई भर्ती 2019 के पेपर-2 की नई एग्जाम डेट घोषित कर दी। एसएससी के नए शेड्यूल के मुताबिक दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई और सीआईएसएफ में एएसआई भर्ती 2019 के पेपर-2 का आयोजन 26 जुलाई को होगा। इसके बाद 4 अगस्त से 12 अगस्त तक कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (10+2) 2020 एग्जाम के शेष अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। सीएचएसएल के इन अभ्यर्थियों की परीक्षा कोरोना के चलते स्थगित कर दी गई थी। पहले यह परीक्षा 12 से 26 अप्रैल तक प्रस्तावित थी। लेकिन कोरोना संक्रमण बढ़ने पर आयोग ने 19 अप्रैल को बीच में ही परीक्षा टाल दी थी। इस परीक्षा के लिए देशभर में 32,58,242 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

SSC CGL 2020 Exam Date

कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टीयर-1 (सीजीएल टीयर 1 ) की परीक्षा 13 अगस्त से 24 अगस्त तक होंगी। यह परीक्षा 29 मई से 7 जून तक प्रस्तावित थी लेकिन कोरोना के कारण टालनी पड़ गई। आयोग सीजीएल-2020 परीक्षा के माध्यम से 6506 पदों पर भर्ती करेगा। इनमें 250 ग्रुप बी के राजपत्रित, 3513 ग्रुप बी के अराजपत्रित और 2743 ग्रुप सी के पद हैं। बता दें कि सीजीएल के जरिए केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में स्नातक शैक्षिक योग्यता वाले 32 प्रकार के पदों पर भर्ती की जाती है।

एसएससी ने कहा कि कोविड-19 के मौजूदा स्थितियों के मद्देनजर ये शेड्यूल जारी किया गया है। समय-समय पर जारी की जाने वाली सरकार की गाइडलाइन को भी ध्यान में रखा जाएगा। उम्मीदवार अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in चेक करते रहें।

दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बल (सीएपीएफ) के लिए सब इंसपेक्टर भर्ती परीक्षा 2020 का पेपर-2 का आयोजन 12 जुलाई को प्रस्तावित था लेकिन इसे टाल दिया गया था। अब यह 26 जुलाई को होगा।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
आरएएसप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

RAS-2023- एक जुलाई से करें आवेदन: 905 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (आरएएस) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 भर्ती के एक जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। कुल 905 (राज्य सेवाएं – 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं -481) पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। आयु सीमा एक जनवरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *