करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरलजॉब अलर्टटीचिंग

सरकारी नौकरी:DSSSB ने ट्रेंड ग्रेजुएट्स टीचर के 5807 पदों पर निकाली भर्ती

दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने ट्रेंड ग्रेजुएट्स टीचर (TGT) के करीब 5000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 4 जून से शुरू हो चुकी है। इच्छुक कैंडिडेट्स 03 जुलाई तक ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 5807 रिक्तियों को भरा जाएगा।

पदों की संख्या- 5807

पद संख्या:
टीजीटी इंग्लिश (महिला) 961
टीजीटी उर्दू (पुरुष) 346
टीजीटी बंगाली (महिला) 1
टीजीटी इंग्लिश (पुरुष) 1029
टीजीटी उर्दू (महिला) 571
टीजीटी संस्कृत (पुरुष) 866
टीजीटी संस्कृत (महिला) 1159
टीजीटी पंजाबी (पुरुष) 382
टीजीटी पंजाबी (महिला) 492
योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास 45% अंको के साथ संबंधित विषय ग्रेजुएशन या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 32 साल से कम होनी चाहिए। हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुरु होने की तारीख- 4 जून, 2021
आवेदन की आखिरी तारीख- 3 जुलाई, 2021

सिलेक्शन प्रोसेस

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। एग्जाम में जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, अर्थमेटिक और न्यूमेरिकल, हिंदी और कॉम्प्रिहेंशन से सवाल पूछे जाएंगे।

सैलरी

इन पदों के लिए सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को 9300 रुपए से लेकर 34800 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

एप्लीकेशन फीस

जनरल- 100 रुपए
महिला,एससी,एसटी पीडब्ल्यूडी, भूतपूर्व सैनिक- कोई फीस नहीं
ऐसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 4 जून से 03 जुलाई तक ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
जनरल

एमबीबीएस के बाद यह हो सकते हैं विकल्प

एमबीबीएस परीक्षा पास करने के बाद ज्‍यादातर छात्र मेडिकल क्षेत्र में ही काम करना पसंद करते हैं, हालांकि ऐसे छात्रों की भी कमी नहीं है जो एमबीबीएस के बाद ऑल्टरनेट करियर ऑप्शन चुनते हैं। माना जाता है कि एमबीबीएस के बाद छात्रों के पास कुछ लिमिटेड ऑप्शन ही होते हैं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *