करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

आरएएसन्यूज4यूप्रशासनिक सेवा

आरएएस2018: री-टोटलिंग के लिए 5 अप्रैल तक करें आवेदन

ras
rpsc

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की गई राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-आरएएस 2018 के मुख्य परीक्षा परिणाम में विफल रहे अभ्यर्थी प्राप्तांकों की री-टोटलिंग के लिए शुक्रवार से आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए अंतिम तिथि 5 अप्रेल है।

आयोग सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि आरएएस मुख्य परीक्षा के परिणाम 9 जुलाई 2020 और 12 मार्च 2021 को घोषित किए गए। इसमें विफल अभ्यर्थियों को परीक्षा में प्राप्तांकों की पुन: गणना कराने के लिए अवसर दिया जा रहा है। उत्तर पुस्तिकाओं में प्राप्त अंकों की पुर्नगणना के लिए सादे कागज पर प्रार्थना पत्र देना होगा। इसके लिए वेब से प्राप्तांकों की प्रिन्ट कॉपी के साथ आयोग के सचिव को 25 रुपए प्रति प्रश्न पत्र की दर से भारतीय पोस्टल आर्डर संलग्न करते हुए 5 अप्रैल 2021 तक आयोग कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है।

चौधरी ने बताया कि प्रार्थना पत्र में पुनर्गणना के विषयों का स्पष्ट उल्लेख करना होगा और जितने प्रश्न पत्रों में पुनर्गणना करवाई जानी उसी अनुरूप शुल्क प्रस्तुत करना होगा। 5 अप्रैल 2021 के बाद प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उत्तर पुस्तिकाओं का पुन: परीक्षण (रीएवोल्यूशन) किसी भी परिस्थिति में नहीं किया जाएगा।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
आरएएसप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

RAS-2023- एक जुलाई से करें आवेदन: 905 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (आरएएस) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 भर्ती के एक जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। कुल 905 (राज्य सेवाएं – 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं -481) पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। आयु सीमा एक जनवरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *