करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

न्यूज4यू

देश के 54 फीसदी ग्रेजुएट नौकरी के काबिल नहीं

India Skills Report-2020-21
India Skills Report-2020-21

भारत में बढ़ती बेरोजगारी चिंता का विषय है दूसरी ओर देश के 54 फीसदी ग्रेजुएट भी नौकरी पाने के काबिल नहीं हैं। इंडिया स्किल्स रिपोर्ट-2021 में यह बात कही गई है। वर्ष 2020 के लिए जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार आम धारणा के विपरीत बीई-बीटेक करने वाले सबसे योग्य हैं। रिपोर्ट 28 राज्यों और 9 केंद्र शासित प्रदेशों के छात्रों पर सर्वे पर अधारित है। देश भर में विभिन्न सेक्टरों के 45.9 प्रतिशत छात्र ही नौकरी देने लायक थे। पिछले साल की ऐसी ही रिपोर्ट में प्रतिशत 46.21 और 2019 में 47.38 था। इस प्रकार यह आंकड़ा बीते तीन साल में यह सबसे कम है।

यह रिपोर्ट वी बाक्स नामक संस्था ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (सीआईआई), भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू )और यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) के साथ मिलकर देशभर के तीन लाख छात्रों पर सर्वे कर तैयार की है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कौन के कोर्स करने वाले उम्मीदवार नौकरी के कितने काबिल हैं। किन राज्यों और किन शहरों के युवा सबसे ज्यादा टैलेंटेड हैं। यह इंडिया स्किल्स रिपोर्ट की आठवीं है।

महाराष्ट्र के ग्रेजुएट्स सबसे आगे

रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के ग्रेजुएट्स सबसे ज्यादा नौकरी योग्य पाए गए। पांचवें पर आंध्रप्रदेश है। प्रतिभा के हिसाब से राजस्थान और पश्चिम बंगाल भी टॉप 10 में आते हैं। वहीं शहरों के मामले में बंगलुरू और पुणे टॉप पर हैं।

बीई, बीटेक करने वालों वालों को मिलता है ज्यादा रोजगार

इस रिपोर्ट के अनुसार बीई, एमबीए, बीए, बीकॉम, बीफार्मा, बीएससी, पॉलीटेक्निक, एमसीए, आईटीआई आदि ऐसे 09 कोर्सेस हैं, जो भारत में सबसे लोकप्रिय हैं। आम धारणा के विपरीत, 46.93 फीसदी के साथ बीटेक ग्रेजुएट्स को सबसे ज्यादा नौकरियां मिली हैं। 2015 में इनमें 54 फीसदी को रोजगार मिला था। इसके बार एमबीए वालों को सबसे ज्यादा 2021 में 46.59 फीसदी रोजगार मिला। वही, एमसीए करने वाले 22.42 फीसदी के साथ सबसे पीछे खड़े हैं।

महिलाएं ज्यादा योग्य

इस रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि भारत में रोजगार के लिए महिलाएं पहली पसंद बनती जा रही हैं। इसके बावजूद सभी पेशेवरों में से 64 फीसदी पुरुष हैं, जबकि महिलाओं की संख्या केवल 36 फीसदी हैं। सबसे ज्यादा 46 फीसदी महिलाएं बैंकिंग और फाइनांशियल सेक्टर में हैं। इंटरनेट बिजनेस में महिलाओं की संख्या 39 फीसदी हैं। वहीं, पुरुषों की संख्या ऑटोमोटिव सेक्टर में 79 फीसदी के साथ सबसे ज्यादा है। इसके बाद 75 फीसदी पुरुष लॉजिस्टिक्स सेक्टर में हैं। कोर एंड एनर्जी सेक्टर में 72 फीसदी पुरुष हैं। एक अच्छी बात यह भी है कि पिछले साल की तुलना में कॉलेज में एडमिशन लेने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ी है।

यहां मिलेंगी ज्यादा नौकरियां

वर्ष 2020 में हायरिंग में भारी गिरावट के बाद इस साल नौकरियों में दोगुनी बढ़ोतरी देखी जा रही है। वर्ष 2019 में 15 फीसदी हायरिंग का लक्ष्य था जो 2020 में 10 फीसदी रह गया। इस साल यह 19 फीसदी है। इस साल सबसे ज्यादा नौकरियां बैंकिंग एंड फाइनांशियल सेक्टर, सॉफ्टवेयर-हार्डवेयर, आईटी और इंटरनेट बिजनेस के क्षेत्र में निकलने की उम्मीद है।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
जनरलन्यूज4यू

राजस्थान के 545 कॉलेजों में प्रवेश शुरू, 5 जुलाई तक करें आवेदन, 15 से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राजस्थान के 500 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *