करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

टीचिंगन्यूज4यूप्राइमरी एजुकेशनसैकंडरी, हायर सैकंडरी

23-24 जुलाई को होगी रीट-2022 , 46,500 पदों के लिए अप्रैल में शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

reet-2022
reet-2022

REET Exam-2022 प्रदेश में रीट परीक्षा का आयोजन टीचर्स के 46 हजार 500 पदों के लिए 23 और 24 जुलाई में किया जाएगा। इसमें लेवल-1 की 15 हजार, जबकि लेवल-2 के 31 हजार 500 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती के लिए विज्ञप्ति मार्च में जारी होगी जबकि आवेदन प्रक्रिया अप्रैल में शुरू होगी।

इससे पहले बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने रीट परीक्षा का आयोजन जुलाई में कराने का ऐलान किया था। वहीं इसके कुछ ही घंटे बाद शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया। ऐसे में इस साल शिक्षा विभाग में कुल 62 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

ALL about REET Exam 2022 शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया कि रीट पास कर चुके अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए एक और परीक्षा होगी। इसमें मेरिट और एकेडमिक इंडेक्स के आधार पर टॉप करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलेगी।

वहीं पिछले साल 26 सितम्बर को हुई परीक्षा के लेवल-1 के 15 हजार 500 अभ्यर्थियों को मार्च के अंतिम या अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में काउंसलिंग होते ही नियुक्ति दे दी जाएगी। जबकि अप्रैल तक शेष पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद सितम्बर तक एक और परीक्षा का आयोजन कर इसी साल रिजल्ट जारी कर 62 हजार पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति भी कर दी जाएगी।

REET Exam: फिर से मिलेंगी सुविधाएं

जुलाई में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए लेवल-2 के पुराने अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इसके साथ ही सभी अभ्यर्थियों के लिए 2021 में हुई रीट परीक्षा की तर्ज पर ही रोडवेज बस में मुफ्त परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ना तय

रीट परीक्षा में पिछली बार करीब 25 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इस बार राज्य सरकार ने पद भी बढ़ा दिए है। ऐसे में अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ना भी तय माना जा रहा है। राजस्थान में 31 हजार पदों के लिए 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों की पिछले साल 26 फरवरी को रीट परीक्षा आयोजित करवाई गई थी। इसके 36 दिन बाद रीट का रिजल्ट जारी कर दिया गया था। इसमें से 11 लाख चार हजार 216 को पात्र घोषित किया गया था। इनमें लेवल-1 के लिए 3 लाख तीन हजार 604 और लेवल-2 के लिए 7 लाख 73 हजार 612 को पात्र घोषित किया गया था।

लेवल-2 के पेपर में धांधली सामने आई थी

लेकिन भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद लेवल-2 के पेपर में धांधली सामने आई थी। जिसके बाद सरकार ने आनन-फानन में लेवल-2 की परीक्षा को रद्द कर दिया।रीट पेपर लीक प्रकरण में राजस्थान पुलिस अब तक 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि जब्त की गई है। ऐसे में विपक्ष इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग पर अड़ा हुआ है।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
कॉलेज-यूनिवर्सिटीटीचिंग

असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के लिए अब अनिवार्य नहीं होगा नेट

यूजीसी ने यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की सीधी भर्ती को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इससे अब योग, संगीत, परफोर्मिंग आर्ट, विजुअल आर्ट, मूर्तिकला और नाटक जैसे कुल 8 क्षेत्रों के दिग्गज सीधे प्रोफेसर बन सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *