करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

टीचिंगन्यूज4यूप्राइमरी एजुकेशनसैकंडरी, हायर सैकंडरी

REET Exam new date राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-रीट अब 20 जून को होगी

reet-2022
reet-2022

REET Exam new date महावीर जयंती 25 अप्रैल को होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-REET परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब रीट 20 जून को होगी। रीट के लिए 16 लाख लोगों ने आवेदन किया है।

REET के मुख्य कॉर्डिनेटर और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारोली के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ‘EWS के अभ्यर्थियों को मौका देने के लिए 25 अप्रैल की परीक्षा स्थगित कर, इसे 20 जून को कराने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार अब EWS के अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा, आवेदन करने की तारीख जल्द घोषित होगी।’ इस बार 16 लाख लोगों ने REET के लिए आवेदन किया है।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग EWS को आरक्षण के तहत आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता में दी गई छूट के बाद लंबित भर्तियों के संबंध में मुख्यमंत्री स्तर पर समीक्षा के बाद कमेटी का गठन किया था। कमेटी की सिफारिशों पर रीट परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है।

अल्पसंख्यक आयोग ने भी 23 मार्च को राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर महावीर जयंती के दिन रीट परीक्षा नहीं करवाने के निर्देश दिए थे। 23 को ही मुख्यमंत्री ने कमेटी बनाकर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी थी। कमेटी ने शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री को अपनी सिफारिशों के साथ रिपोर्ट सौंप दी।

महावीर जयंती के दिन रीट करवाने को लेकर जैन समाज शुरू से ही विरोध कर रहा था। विधानसभा में बजट सत्र के दौरान कई बार यह मुद्दा उठाया गया। जैन समाज के लोगों ने राजधानी में इस मांग को लेकर पिछले दिनों धरना दिया था और अलग-अलग स्तर पर ज्ञापन देकर परीक्षा को महावीर जयंती के अलावा किसी और दिन रखने की मांग रखी थी।

 

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
कॉलेज-यूनिवर्सिटीटीचिंग

असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के लिए अब अनिवार्य नहीं होगा नेट

यूजीसी ने यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की सीधी भर्ती को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इससे अब योग, संगीत, परफोर्मिंग आर्ट, विजुअल आर्ट, मूर्तिकला और नाटक जैसे कुल 8 क्षेत्रों के दिग्गज सीधे प्रोफेसर बन सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *