करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरलन्यूज4यू

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

JNVST Admit Card 2021: अपना हॉल टिकट नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। देश भर के नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा 11 अगस्त, 2021 को आयोजित की जाएगी।

JNVST Admit Card 2021: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने 23 जुलाई, 2021 को जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड 2021 जारी किया है। जिन छात्रों ने कक्षा 6 में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 (JNVST 2021) के लिए आवेदन किया था, वे अपना हॉल टिकट नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

11 अगस्त, 2021 को देश भर के नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा (NVS Class 6 entrance exam 2021) आयोजित की जाएगी। चयन परीक्षा के लिए कुल 2,41,7009 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें से 11,182 केंद्रों में 47,320 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

जानिए कैसे करें डाउनलोड

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट, यानी navodaya.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, ‘ Click here to Download Admit Card’ पर क्लिक करें।
चरण 3: स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
चरण 4: पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
चरण 6: इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट निकालकर रखें।

एग्जाम पैटर्न

कक्षा 6 के लिए JNVST 2021 अंग्रेजी, हिंदी और प्रत्येक राज्य की क्षेत्रीय भाषा में आयोजित किया जाता है। छात्रों को एग्जाम पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय मिलता है। एग्जाम को तीन भागों में बांटा गया है- मानसिक क्षमता, अंकगणितीय परीक्षण और भाषा परीक्षण। प्रश्न पत्र में कुल 100 अंकों के 80 ऑब्जेक्टिव टाइप क्वीश्चन होते हैं।

कोविड-19 गाइडलाइंस का करना होगा पालन

परीक्षा के दौरान कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा। छात्रों, शिक्षकों और परीक्षा पर्यवेक्षकों को फेस मास्क पहनना होगा, पर्सनल हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करना होगा और थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए और अन्य सावधानियों का पालन करते हुए बैठने की व्यवस्था की जाएगी।कोरोना वायरस के कराण इससे पहले जेएनवीएसटी 2021 की परीक्षा तारीख को दो बार स्थगित किया गया था। परीक्षा पहले परीक्षा 19 जून और उससे पहले 16 मई 2021 को आयोजित होने वाली थी।

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *