करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

uppsc
uppsc

योगी सरकार अगले 08 महीनों में 33700 पदों पर भर्तियां करने जा रही है। इनमें 3768 पदों पर भर्तियों के लिए अगस्त व सितंबर में परिणाम घोषित हो जाएंगे। पूर्व में निकाले गए 7138 पदों पर भर्ती की परीक्षाएं अगस्त से शुरू कराई जाएंगी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का परिणाम निकलने के बाद 22794 पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञापन निकाल कर परीक्षाएं कराई जाएंगी। यह सभी प्रक्रिया मार्च 2022 तक पूरी होगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने शनिवार को पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया।

दो महीनों में 3768 नौकरियां

निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन व अन्य 15 विभागों में कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक के 536 पदों पर भर्ती का साक्षात्कार 31 अगस्त से शुरू होगा। आबकारी सिपाही के 405 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा का परिणाम अगस्त में घोषित होगा और सितंबर में साक्षात्कार होगा। सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (दो) के 741 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम परिणाम अगस्त में घोषित होगा। होम्योपैथिक फार्मासिस्ट (भोषिजिक) के 420 पदों पर भर्ती के लिए अभिलेख परीक्षण परिणाम इसी माह और अगस्त में अभिलेख परीक्षण व अंतिम परिणाम सितंबर में घोषित होगा। कमिश्नर वाणिज्यकर कंप्यूटर आपरेटर के 79 पदों पर भर्ती के लिए टाइपिंग परीक्षा पूरी हो चुकी है। अगस्त में इसका परिणाम आएगा और इसके बाद अभिलेख परीक्षण कराते हुए सितंबर में अंतिम परिणाम। परिवहन आयुक्त व अन्य 29 विभागों में कनिष्ठ सहायक के 1403 पदों पर भर्ती के लिए टाइपिंग परीक्षा परिणाम अगस्त में आएगा और इसके बाद अभिलेख परीक्षण कराते हुए सितंबर में अंतिम परिणाम घोषित होगा। आशुलिपिक इत्यादि के 284 पदों पर भर्ती के लिए अगस्त में अभिलेख परीक्षण और सितंबर में अंतिम परिणाम घोषित होगा।

7138 पदों पर भर्ती की परीक्षाएं सितंबर से

इसके साथ ही पुरानी भर्ती परीक्षाएं भी शुरू कराई जाएंगी। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग के 16 पदों की भर्ती परीक्षा सितंबर में होगी।

सम्मिलित अवर अभियंता संगणक एवं फोरमैन के 1477 पदों और सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन के 672 पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं अक्तूबर में होंगी। सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी के 904 पदों और वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक के 655 पदों पर भर्ती परीक्षाएं दिसंबर में होंगी। सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 486 पदों और सम्मिलित अवर अभियंता एवं उप वास्तुविद के 489 पदों पर भर्ती परीक्षाएं जनवरी 2022 में होंगी। सम्मिलित तकनीकी सेवा के 486 पदों पर भर्ती की परीक्षा फरवरी 2022 और सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 1953 पदों पर भर्ती परीक्षा मार्च 2022 होगी।

22794 नए पदों पर होंगी भर्तियां

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 20 अगस्त को कराएगा। इसका परिणाम निकलने के बाद नए पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञापन निकालते हुए परीक्षाएं कराएगा। राजस्व लेखपाल के 7882 पदों और स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समान योग्यता वाले अन्य 9212 पदों पर भर्ती परीक्षा नवंबर 2021 में आयोजित कराएगा। गन्ना पर्यवेक्षक व समान योग्यता वाले 2500 पदों पर भर्ती परीक्षा फरवरी 2022 में होंगी। कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एक्सरे प्राविधिक व सामान योग्यता वाले 1200 पदों पर भर्ती परीक्षाएं मार्च 2022 में होंगी।

2951 पदों पर हो चुकी भर्तियां

अधीनस्थ सेवा आयोग जून और जुलाई में 2951 पदों पर भर्तियां कर चुका है। इसमें आशुलिपिक के 336, कृषि सेवा प्राविधिक ग्रुप सी के 2056 व व्यायाम प्रशिक्षक व क्षेत्रीय युवा कल्याण के अधिकारी के 559 पद हैं।

Related posts
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
आरएएसप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

RAS-2023- एक जुलाई से करें आवेदन: 905 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (आरएएस) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 भर्ती के एक जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। कुल 905 (राज्य सेवाएं – 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं -481) पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। आयु सीमा एक जनवरी…
करंट अफेयर्सप्रशासनिक सेवा

नहीं खुले भारत-पाक के बीच बातचीत के रास्ते

कुछ भी नहीं बदला बिलावल के दौरे से पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आए। साल 2011 के बाद 12 साल में भारत का दौरा करने वाले वे पाकिस्तान के पहले विदेश मंत्री थे। वैसे पहले से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *