करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

कॉमर्सन्यूज4यू

राजस्थान में अकाउंटेंट के 5388 पदों पर वैकेंसी, 26 जुलाई तक करें आवेदन

account
account
राजस्थान सरकार ने प्रदेशभर में जूनियर अकाउंटेंट के लिए 5190 और तहसील राजस्व लेखाकार के लिए 198 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 26 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिलेगा, जिन्होंने सीईटी परीक्षा दी है और वह इस भर्ती की योग्यता रखते हैं। भर्ती परीक्षा में सिलेक्शन होने पर उम्मीदवार को हर महीने पे मैट्रिक्स-10 के अनुसार 44 हजार रुपए से लेकर 69 हजार 200 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
योग्यता
• भारत में केंद्रीय या राज्य विधानमंडल के एक अधिनियम द्वारा शामिल कोई भी विश्वविद्यालय या संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 की धारा 3 के तहत घोषित किसी भी अन्य शैक्षणिक संस्थान को विश्वविद्यालय की डिग्री माना जाएगा। या आयोग के परामर्श से सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता रखते हों।
• इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स, कोलकाता की इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
• इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, नई दिल्ली की इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
• इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, भारत सरकार के नियंत्रण में डीओईएसीसी “ओ” या (एनआईईएलआईटी) द्वारा आयोजित
• कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक (C.O.Pro.) / डेटा तैयारी और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर (D.P.C.So.) प्रमाण पत्र राष्ट्रीय / राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद योजना के तहत आयोजित किया जाता है।
• भारत में कानून द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान / कंप्यूटर अनुप्रयोग / सूचना प्रौद्योगिकी में डिग्री / डिप्लोमा।
• सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक पॉलिटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान और इलेक्ट्रॉनिक्स / सूचना प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा।
• वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा संचालित राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नियंत्रण में सूचना प्रौद्योगिकी में सर्टिफिकेट कोर्स हो।
• देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान।
आयु सीमा
जूनियर अकाउंटेंट भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। वहीं आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।
आयु सीमा में छूट के नियम
• राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष – 5 साल
• सामान्य वर्ग की महिला एवं राजस्थान राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला- 5 साल
• राजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला- 10 साल
चयन प्रक्रिया
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 5388 पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए इसी साल 17 सितम्बर को रिटन टेस्ट प्रस्तावित है।
आवेदन शुल्क
जूनियर अकाउंटेंट भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जनरल कैटेगरी, ओबीसी और ईबीसी के लिए परीक्षा शुल्क 600 रुपए है। जबकि एससी/एसटी श्रेणी के लिए कैंडिडेट्स को सिर्फ 400 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा।
यह है आवेदन प्रक्रिया
• जूनियर अकाउंटेंट भर्ती के लिए अभ्यर्थी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
• जिसके के लिए उन्हें www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। जहां पर उन्हें रिक्रूटमेंट पर क्लिक करना होगा।
• उसके बाद अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक कर SSO ID और पासवर्ड डालकर फॉर्म भर सकते हैं।
• जिनका SSO ID आईडी नहीं है, वह www.sso.rajasthan.gov.in पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं।
• जूनियर अकाउंटेंट भर्ती के लिए आवेदन 27 जून से 26 जुलाई तक किया जा सकता है। वहीं भर्ती की परीक्षा इसी साल सितम्बर में आयोजित की जाएगी।
Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
इन्श्योरेंसकॉमर्स

इंश्योरेंस सेक्टर में करियर

बीमा का क्षेत्र काफी व्यापक हैै। बीमा कंपनियों के पास आज लगभग हर परिस्थिति से निपटने के लिए पॉलिसी हैं-जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, यात्रा बीमा, वाहन बीमा, गृह बीमा..। कुछ वर्ष पहले तक बीमा क्षेत्र में सरकारी कंपनियों का एकाधिकार था लेकिन निजी क्षेत्र को बीमा की अनुमति मिलने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *