
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के 859 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू होगी।
भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें उप निरीक्षक एपी 746 (टीएसपी-81 और नॉन टीएसपीद्ध -663 पद), उप निरीक्षक आईबी 64, प्लाटून कमांडर आरएसी के 38 और उप निरीक्षक एमबीसी के लिए 11 पद हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए चार साल बाद भर्ती निकली है।
शैक्षिक योग्यता
इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होने चाहिए। कैंडिडेट्स को देवनागरी लिपि में हिंदी लिखना आना चाहिए और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए।
आयु सीमा
राजस्थान पुलिस में एसआई भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 1 जनवरी, 2022 को 20 से 25 साल तक हो सकती है। हालांकि, राजस्थान के एससीए एसटीए ओबीसी वर्ग के पुरुषों, सामान्य और आर्थिक कमजोर वर्ग की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। वहीं, राजस्थान के एससीए एसटी व ओबीसी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में 10 साल तक की छूट दी जाएगी।
परीक्षा शुल्क
जनरल, आर्थिक रूप से कमजोर, राज्य के क्रीमीलेयर ओबीसी अति पिछड़ा के लिए 350 रुपए, राज्य के नॉन क्रीमीलेयर ओबीसी, अति पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपए शुल्क होगा। सभी दिव्यांग, राज्य के एससी, एसटी और 2.5 लाख रुपए सालाना से कम आय वालों के लिए150 रुपए।
चयन प्रक्रिया
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित प्रतियोगी परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित प्रतियोगी परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी। इसका आयोजन ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में से किसी में भी हो सकती है। इसके बारे में जानकरी बाद में दी जाएगी।
आवेदन कैसे करें
राजस्थान पुलिस एसआई वैकेंसी 2021 के लिए आपको आरपीएससी की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक 09 फरवरी 2021 को वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आप 09 फरवरी से लेकर 10 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
2016 के बाद अब आई भर्ती
गृह विभाग में एसआई के 526 पदों के लिए अंतिम बार वर्ष 2016 मेंभर्ती निकली थी। उसके बाद अब यह भर्ती निकली है। इससे एसआई भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिली है।