करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

नीटन्यूज4यूमेडिकल

नीट में फेल कैंडिडेट भी ले सकेंगे बीडीएस में दाखिला

dentist
दांतों के डॉक्टर

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम-नीट में फेल हो चुके कैंडिडेट्स भी अब बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) डिग्री कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। मेडिकल कॉलेज में बीडीएस की हजारों सीटें खाली होने के चलते सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला किया है।

एकेडमिक ईयर 2020-21 में बीडीएस फस्र्ट ईयर की सरकारी डेंटल कॉलेजों 265 और निजी कॉलेजों में करीब पौने सात हजार 7000 सीटें खाली हैं। ऐसे में कोर्ट ने निर्देश दिया कि साल 2020-2021 में बीडीएस पाठ्यक्रम में खाली सीटों के लिए परसेंटाइल मार्क को 10 परसेंटाइल कम करने के बाद, उन कैंडिडेट्स से भरा जाएगा जो पिछले साल नीट यूजी में शामिल हुए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने साल 2016 में यह फैसला लिया था कि जो कैंडिडेट नीट में 50 फीसदी से ऊपर नंबर लाएंगे, उनको ही एमबीबीएस और बीडीएस में एडमिशन मिल सकेगा। 50 परसेंटाइल से कम आने पर कैंडिडेट्स को किसी भी कोटे के तहत मेडिकल में एडमिशन नहीं मिलेगा। लेकिन वर्तमान में दांतों के डॉक्टर बनने के लिए (बीडीएस) की खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए अब सुप्रीम कोर्ट ने नया फैसला दिया है।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
करियर ऑप्शनटेक्नीशियनमेडिकल

अवसरों की कमी नहीं मेडिकल टेक्नालॉजी में

मौजूदा दौर में मेडिकल टेक्नोलोजिस्ट के रूप में कार्य करके एक युवा न सिर्फ चिकित्सकों, पैथोलोजिस्ट और लेब टेक्नीशियन का काम आसान कर सकते हैं बल्कि अच्छी आय व प्रतिष्ठा के साथ खुद का शानदार व्यवसाय भी कर सकते हैं। कई राज्यों में डिग्री के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *