करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

करियर ऑप्शननीटमेडिकल

खास है डॉक्टर का पेशा

NEET UG -2021
NEET UG -2021

डॉक्टर का पेशा अच्छा करियर तो है ही, सेवा भाव के कारण जीवन में संतुष्टि भी देता है। शुरूआत में मेडिकल प्रोफेशन में काफी मेहनत करनी पड़ती है पर इस प्रोफेशन में अच्छी करियर ग्रोथ है। खास बात है कि मेडिकल सेक्टर में कभी भी मंदी का असर नहीं पड़ता। आज पूरे विश्व में डॉक्टर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। देश में भी लाखों डॉक्टर्स की कमी है। उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि एमबीबीएस करना अच्छा निर्णय है।

नीट यूजी है प्रवेश का जरिया

नीट यूजी देश की सबसे बड़ी चिकित्सा प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इसके माध्यम से हर साल देश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में करीब 90 हजार एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों को भरा जाता है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने विदेश अध्ययन की योजना बना रहे मेडिकल के उम्मीदवारों के लिए भी नीट अनिवार्य है।

एग्जाम पैटर्न

नीट यूजी की परीक्षा 3 घंटे की होती है। यह अभी तक ऑफ लाइन होती है। ऑफ लाइन मोड का मतलब है कि छात्रों को ओएमआर शीट में अपना जवाब मार्क करना होता है। सवाल मल्टिपल चॉइस प्रकार के होते हैं। इसका मतलब यह है कि एक सवाल के चार विकल्प होंगे जिनमें से सही विकल्प का चुनाव करना होता है। फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी और बोटनी से 45-45 यानी कुल 180 सवाल होते हैं।

मार्किंग स्कीम

सही सवालों के लिए चार नंबर मिलेंगे। हर गलत आंसर के लिए 1 नंबर अतिरिक्त कटेंगे। इसका मतलब हुआ कि अगर आपने एक सवाल गलत किया तो कुल 5 नंबर कटेगा। जिस सवाल का जवाब नहीं देंगे, उसके लिए कोई नंबर नहीं मिलेगा। एक बार मार्क करने के बाद दूसरा आंसर नहीं बदल सकते। एक साथ कई सवालों पर सही का निशान लगाते हैं तो उसको गलत माना जाएगा।

पेपर की भाषा

सभी परीक्षा केंद्रों पर आमतौर पर हिंदी और इंग्लिश भाषा में पेपर उपलब्ध होते हैं। लेकिन क्षेत्रीय भाषा का चुनाव किया है तो उसी हिसाब से केंद्र आवंटित किया जाएगा। जैसे आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में तेलुगु, पश्चिम बंगाल में बांग्ला, कर्नाटक में कन्नड़, गुजरात, दमन, दादर और नगर हवेली में गुजराती, तमिलनाडु में तमिल, असम में असमिया और ओडिशा में उडिय़ा भाषा में पैपर दिया जा सकेगा।

तैयारी के टिप्स

• टाइमटेबल बनाकर तैयारी करने से ज्यादा फायदा होता है। लेकिन टाइमटेबल ऐसा हो जिस पर अमल करना आसान हो। इसमें कुछ समय आपको मनोरंजन के लिए भी निकालना चाहिए। टाइमटेबल इस तरह बनाएं कि जिनमें आप कमजोर हैं, उनको ज्यादा समय दें। जो विषय आसान लगता हो, उसे कम समय दिया जा सकता है।

• आपको अपनी तैयारी एनसीईआरटी स्टैंडर्ड की किताबों से करना चाहिए। इससे आपकी बेसिक्स मजबूत होगा। फॉम्र्युलों को एक जगह नोट कर लें और बार-बार उनको देखें। इससे फॉम्र्युला अच्छी तरह याद हो जाएगा।

• खास विषयों का नोट्स बना लें। रिवाइज करने में आसानी रहती है।

• तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास जरूरी है। आपको नियमित रूप से मॉक टेस्ट देना चाहिए। इससे आपको अपनी कमी का पता चल जाता है और उसे समय रहते दूर कर सकते हैं।

• रिविजन जरूरी है। भले ही किसी विषय पर आपकी पकड़ बहुत अच्छी है लेकिन आपको नियमित अभ्यास करना चाहिए।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
करियर ऑप्शनटेक्नीशियनमेडिकल

अवसरों की कमी नहीं मेडिकल टेक्नालॉजी में

मौजूदा दौर में मेडिकल टेक्नोलोजिस्ट के रूप में कार्य करके एक युवा न सिर्फ चिकित्सकों, पैथोलोजिस्ट और लेब टेक्नीशियन का काम आसान कर सकते हैं बल्कि अच्छी आय व प्रतिष्ठा के साथ खुद का शानदार व्यवसाय भी कर सकते हैं। कई राज्यों में डिग्री के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण के बाद…
नीटमेडिकल

mbbs in hindi हिंदी में डॉक्टरी की पढ़ाई का फैसला अच्छा पर चुनौतियां भी कम नहीं

    राजेश जैन mbbs in hindi अब राजस्थान में भी डॉक्टरी की पढ़ाई हिंदी मीडियम से होगी। फिलहाल जोधपुर के सम्पूर्णानंद और बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में हिंदी में पढ़ाएंगे। इन दोनों मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विकल्प के आधार पर अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों माध्यमों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *