करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

अन्यजॉब अलर्टन्यूज4यूप्रशासनिक सेवा

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-जेपीएससी-2021 के लिए 15 मार्च तक करें आवेदन

jpsc2021
jpsc2021

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-जेपीएससी 2021 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके जरिए राज्य सरकार ने बीते चार साल की वैकेंसी एक साथ निकाली है। नोटिफिकेशन में पदों के नाम व संख्या, महत्वपूर्ण तारीखों, योग्यता, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस आदि की की पूरी जानकारी दी गई है।

इन पदों के लिए होगी परीक्षा

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के जरिए विभिन्न विभागों में कुल पदों की संख्या-252 नियुक्तियां की जाने वाली हैं। इसमें डिप्टी कलेक्टर-44 पद, पुलिस सब इंस्पेक्टर-40, डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर-16, जेल सुपरीटेंडेंट-02, असिस्टेंट म्यूनिसिपल कमिश्नर-65, झारखंड एजुकेशन सर्विस 2-41, जूनियर रजिस्ट्रार-10, असिस्टेंट रजिस्ट्रार – 06, असिस्टेंट डायरेक्टर – 02 , प्लानिंग ऑफिसर- 09 और प्रोबेशन ऑफिसर के 17 पद होंगे।

कौन कर सकता है आवेदन

ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में कम से कम तीन साल के ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो, वे इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

किसी भी उम्मीदवार की उम्र 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए। सामान्य वर्गों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 35 साल, अति-पिछड़ा व पिछड़ा वर्ग के लिए 37 सालए एससी व एसटी के लिए 40 सालए सामान्य व पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 38 साल है। वहीं, दिव्यांगों के लिए उनके संबंधित श्रेणी में 10 साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

कब होगी परीक्षा, कब तक करें आवेदन

झारखंड लोक सेवा आयोग संयुक्त सिविल सेवा 2021 की प्रारंभिक परीक्षा 02 मई 2021 को ली जाएगी। मुख्य परीक्षा सितंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में होगी। इसके लिए आपको जेपीएससी की वेबसाइट http://jpsc.gov.inपर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन एप्लीकेशन की शुरुआत15 फरवरी को होगी। आवेदन 15 मार्च 2021 को रात 11.45 बजे तक भरे जा सकेंगे। परीक्षा शुल्क भरने की अंतिम तारीख -16 मार्च होगी।

वेतनमान

इस परीक्षा के जरिए जिन पदों पर भर्तियां की जाएंगी उन सभी पर चयनित उम्मीदवारों को पे-स्केल 9300 से लेकर 34 हजार 800 रुपये (ग्रेड पे – 5400) के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…
आरएएसप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

RAS-2023- एक जुलाई से करें आवेदन: 905 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (आरएएस) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 भर्ती के एक जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। कुल 905 (राज्य सेवाएं – 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं -481) पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। आयु सीमा एक जनवरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *