करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

आर्मीजॉब अलर्टडिफेंसन्यूज4यू

8वीं, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा इंडियन आर्मी में शामिल होने का मौका, 07 अप्रैल से शुरू होगी भर्ती रैली

indain army
indain army

भारतीय सेना की तैयारी कर रहे युवा आर्मी रैली16 अप्रैल 2021 तक मेघालय के शिलॉन्ग में 07 अप्रैल से भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च, 2021 तक है। अधिसूचना मुताबिक सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर ट्रेड्समैन (ऑल आम्र्स) की भर्ती होनी है।

शैक्षिक योग्यता

सोल्जर जीडी उम्मीदवार को न्यूनतम 33 फीसदी या समकक्ष के साथ मैट्रिक पास होना चाहिए।
सोल्जर तकनीकी उम्मीदवार को विज्ञान (पीसीएमई) न्यूनतम 50 फीसदी के साथ 10+2 पास होना चाहिए।
सोल्जर ट्रेड्समैन ऑल आम्र्स के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं पास और 10वीं पास होना चाहिए।

आयु सीमा

सैनिक जनरल ड्यूटी पद आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की उम्र साढ़े 17 से 21 वर्ष यानी जन्म 1 अक्टूबर, 2000 और 1 अप्रैल, 2004 के बीच होना चाहिए। वहीं बाकी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा साढ़े 17 वर्ष से 23 वर्ष यानी जन्म 1 अक्टूबर 1998 और 1 अप्रैल 2004 के बीच होना चाहिए।

एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड 29 मार्च से 1 अप्रैल तक भारतीय सेन की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे। भारतीय सेना भर्ती रैली में शामिल होने के लिए पात्रता मानदंड और बाकी जरूरी डीटेल्स के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.inपर जा सकते हैं।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
एयरफोर्सडिफेंस

करियर को दें उड़ान-ऐसे बनें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना Indian Air Force – IAF का हिस्सा

भारतीय वायु सेना में युवा अपने करियर को ऊंची उड़ा दे सकते हैं। भारतीय वायु सेना कैसे ज्वाइन करें, इसके बारे में आपको विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। “कुछ सपने पंखों से नहीं, हौसलों से पूरे होते हैं।” यह वाक्य भारतीय वायु सेना (Indian Air Force – IAF) पर…
इंटरेस्टिंगजनरलजनरल नॉलेजन्यूज4यूप्रशासनिक सेवासिविल सर्विस

ट्रम्प के रवैए से लोकतंत्र को झटका, मजबूत होंगी विस्तारवादी ताकतें

राजेश जैन अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन या तो अपनी आधी खनिज संपदा उसे देने का सौदा करे या अपनी जमीन का करीब पांचवां भाग छोड़ दे, वहीं ‘नाटो’ का सदस्य बनने या किसी दूसरी तरह की सुरक्षा गारंटी हासिल करने की बात तो भूल ही जाए। फरवरी के अंतिम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *