करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

जनरलन्यूज4यू

RSMSSB Recruitment 2021:

सरकारी जॉब
सरकारी जॉब

RSMSSB Recruitment 2021Notification: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने फायरमैन और असिस्टेंट फायर ऑफिसर भर्ती (RSMSSB Recruitment 2021) का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, 18 अगस्त, 2021 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से होगी। कोई ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अगर आप सरकारी नौकरी (Govt jobs) की तैयारी कर रहे हैं और राजस्थान में नौकरी (Rajasthan Govt jobs) पाना चाहते हैं तो यह मौका आपके लिए है। ऑनलाइन आवेदन आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबासइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर करना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2021 तक है। राजस्थान भर्ती 2021 की जरूरी जानकारी और नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे देख सकते हैं।

वैकेंसी डीटेल्स (RSMSSB Vacancy 2021 Details)

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 629 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें फायरमैन (Fireman) के पदों के लिए कुल 600 और सहायक अग्निशमन अधिकारी (Assistant Fire Officer) के पदों के लिए 29 रिक्तियां हैं। भर्ती प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

फायरमैन: जिन उम्मीदवारों ने राज्य बोर्ड या केंद्रीय बोर्ड से कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की परीक्षा पास की है और कम से कम 6 महीने का फायर ट्रेनिंग प्राप्त की हो, वे इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

असिस्टेंट फायर ऑफिसर: किसी भी स्ट्रीम में असिस्टेंट फायर ऑफिसर की डिग्री के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

18 वर्ष से 40 वर्ष तक के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मापदंड अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट होगी। जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।

कैसे करें आवेदन?
ऊपर बताई गई RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक करें। एक लॉग इन पेज दिखाई देगा जहां एक एसएसओ आईडी और पासवर्ड बनाने की जरूरत है। ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करें और सभी मांगी गई जरूरी डीटेल्स भरें। आखिर में ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फीस जमा होते ही आपका फॉर्म जमा हो जाएगा, उम्मीदवार आगे के लिए रिसीप्ट का प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।

Related posts
जनरल

NEET Counselling 2026: सही रणनीति ही दिलाएगी मेडिकल कॉलेज में सही सीट, जानें एडमिशन का पूरा रोडमैप

NEET Counselling 2026: नीट परीक्षा खत्म होते ही अधिकांश छात्रों को लगता है कि सबसे कठिन चरण पार हो गया। लेकिन हकीकत यह है कि असली मुकाबला अब शुरू होता है—मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का। हर वर्ष लाखों छात्र परीक्षा पास करते हैं, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के अभाव…
जनरल

एमबीबीएस के अलावा मेडिकल फील्ड के बेहतरीन करियर विकल्प: NEET में कम रैंक या असफलता के बाद भी बन सकता है शानदार भविष्य

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) देते हैं। सफेद कोट, स्टेथोस्कोप और समाज में सम्मान—ये तीनों मिलकर इस सपने को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर उम्मीदवार को एमबीबीएस सीट नहीं मिल पाती। 2025 में…
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *