करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

एडमिशन एलर्टलॉ

LSAT 2021: मार्च अटेम्प्ट के लिए 14 को समाप्त होगी आवेदन प्रक्रिया, 25 को होगी परीक्षा

LSAT
LSAT

लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट (LSAT 2021) मार्च अटेम्प्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च को बंद हो जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट searchlaw.in/lsat-india के जरिए आवेदन कर सकते हैं। लॉ स्कूल एडमिशन काउंसिल (LSAC) सीबीएसई स्टूडेंट्स के लिए 25 मार्च को LSAT 2021 का आयोजन करेगा। 4 मई से होने वाली बोर्ड परीक्षा से पहले इच्छुक कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

सीबीएसई की सत्रांत परीक्षाओं से टकराव के चलते लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट 2021 की तारीखों में बदलाव किया गया है। लॉ स्कूल एडमिशन काउंसिल की ओर से जारी संशोधित शेड्यूल के मुताबिक अब इसका आयोजन 14 जून से होगा। पहले यह परीक्षा 10 मई से होनी थी। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि भी आगे बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, वे अब 04 जून 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।

इस फैसले के बाद अब सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को लॉ एडमिशन टेस्ट की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से 10 जून तक आयोजित की जाएंगी। ऐसे में अगर कोई कैंडिडेट अपने बोर्ड से पहले एलएसएसी देना चाहते हैं तो वे मार्च में भी परीक्षा दे सकते हैं। मार्च सेशन की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 3 फरवरी से 14 मार्च तक जारी रहेगा।

मार्च सेशन की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स जून में फिर से परीक्षा दे सकते हैं और अपने पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर रिपोर्ट कर सकते हैं। परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स लॉ स्कूल एडमिशन काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

50 से ज्यादा लॉ कॉलेज में मिलेगा एडमिशन

LSAT में क्वालीफाई होने वाले कैंडिडेट्स को देश के विभिन्न लॉ कॉलेजों में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस में एडमिशन मिलता है। भारत में 50 से ज्यादा लॉ स्कूल हैं, जो एडमिशन के लिए LSAT स्कोर स्वीकार करते हैं। परीक्षा चार भाग में विभाजित होगी और हर सेक्शन के लिए कैंडिडेट्स के पास 35 मिनट का समय होगा।

Related posts
लॉह्युमेेनिटी

CLAT Exam: 1 साल में 2 बार होगी क्लैट एग्जाम

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU) के कंसोर्टियम ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2022-23 आयोजित करने की तारीखों की घोषणा कर दी है। पहली बार, CNLU वर्ष 2022 और 2023 के लिए एक ही वर्ष में CLAT आयोजित करेगा। इसका फैसला 14 नवंबर को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम की वार्षिक…
लॉह्युमेेनिटी

राजस्थान हाई कोर्ट ने सिविल जज के 120 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन:

राजस्थान हाई कोर्ट ने सिविल जज के 120 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक कैंडिडेट्स आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त तक इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए…
लॉह्युमेेनिटी

पढ़ाई के बाद लॉ की प्रैक्टिस के लिए जरूरी है ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन

अखिल भारतीय बार परीक्षा -ऑल इंडिया बार एग्जाम (एआईबीई) उन वकीलों को जाँचने के लिए करायी जाती है जो भारत के लॉ-कॉलेजों में अध्यन कर चुके हैं एवं लॉ के लिए कोर्ट में प्रैक्टिस करना चाहते हैं। हर इस परीक्षा में लाखों छात्र भाग लेते है। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *