करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

अन्य-मेडिकलमेडिकल

मध्य प्रदेश में मेडिकल ऑफिसर पदों पर वैकेंसी

mppsc-2021
mppsc-2021

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने अलग-अलग विभागों में मेडिकल ऑफिसर (Medical Officers) की भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। मध्य प्रदेश में मेडिकल की नौकरी (Medical Jobs) चाहिए तो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 24 जून 2021 से शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 23 जुलाई 2021 या इससे पहले तक है।इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए कुल 576 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें 144 रिक्तियां जनरल कैटेगरी के लिए, 60 ओबीसी के लिए, 58 ईडब्ल्यूएस के लिए, 72 एससी के लिए, 242 एसटी के लिए आरक्षित हैं। आयोग, एमपीपीएससी एमओ भर्ती परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड की ताजा जानकारी जल्द जारी करेगा।

शैक्षिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस (M.B.B.S.) डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू राउंड के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ देख सकते हैं।

आयु सीमा

एमपीपीएससी एमओ भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 21 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट होगी।

आवेदन शुल्क

जनरल कैटेगरी या अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 540 रुपये, एमपी रिजर्व श्रेणी के लिए 290 रुपये और करेक्शन फीस- 50 रुपये है। केवल एमपी ऑनलाइन कियोस्क या डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड पर नकद के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

वेतन

ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू राउंड में क्वालीफाई होने के बाद, मेडिकल ऑफिसर पद नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को छठे वेतन आयोग के तहत 9300 रुपये से 34800 रुपये के साथ 4200 रुपये ग्रेड पे दिया जाएगा। इसके अलावा, आदेशानुसार महंगाई भत्ता और अन्य भत्तों का लाभ मिलेगा

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 जून से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
करियर ऑप्शनटेक्नीशियनमेडिकल

अवसरों की कमी नहीं मेडिकल टेक्नालॉजी में

मौजूदा दौर में मेडिकल टेक्नोलोजिस्ट के रूप में कार्य करके एक युवा न सिर्फ चिकित्सकों, पैथोलोजिस्ट और लेब टेक्नीशियन का काम आसान कर सकते हैं बल्कि अच्छी आय व प्रतिष्ठा के साथ खुद का शानदार व्यवसाय भी कर सकते हैं। कई राज्यों में डिग्री के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण के बाद…
नीटमेडिकल

mbbs in hindi हिंदी में डॉक्टरी की पढ़ाई का फैसला अच्छा पर चुनौतियां भी कम नहीं

    राजेश जैन mbbs in hindi अब राजस्थान में भी डॉक्टरी की पढ़ाई हिंदी मीडियम से होगी। फिलहाल जोधपुर के सम्पूर्णानंद और बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में हिंदी में पढ़ाएंगे। इन दोनों मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विकल्प के आधार पर अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों माध्यमों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *