करियरगाइडेंस4यू.कॉम - करियर आपके लिए-सही दिशा, खुशहाल जिंदगी

अन्य-मेडिकलमेडिकल

एक महीने के लिए टला मेडिकल पीजी एंट्रेंस टेस्ट

Supreme Court
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) की ओर से होने वाली INI CET की परीक्षा को एक महीने के लिए टाल दिया है। यह परीक्षा 16 जून को आयोजित होनी थी। परीक्षा के बारे में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि महामारी के दौरान परीक्षा आयोजित करना सही नहीं है।

कोर्ट ने यह भी कहा कि मौजूदा समय में परीक्षा देने वाले कई डॉक्टर अभी खुद भी कोविड ड्यूटी में तैनात हैं। इस परीक्षा में मेडिकल की उच्च शिक्षा के लिए देश भर के डॉक्टर शामिल होते हैं।

स्टूडेंट्स कर रहे थे परीक्षा स्थगित करने का मांग

मेडिकल स्टूडेंट्स इस परीक्षा को स्थगित करने के लिए कई दिनों से सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चला रहे थे। दरअसल, पीएम मोदी की अपील के बाद से ही एमबीबीएस के स्टूडेंट्स कोविड ड्यूटी में तैनात हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स के लिए एग्जाम की तैयारी करने में काफी मुश्किल हो रही थी। वहीं, बुधवार को इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) 2021 के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए थे।

परीक्षा के आधार पर मिलता है एडमिशन

मास्टर्स ऑफ सर्जरी (MS), डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (DM), मास्टर्स ऑफ चिरुर्गी (MCH) और मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) कोर्सेस में एडमिशन के लिए 16 जून को परीक्षा आयोजित होनी थी। INI CET में मिले अंकों के आधार पर कैंडिडेट्स को एम्स, JIPMER, PGIMER और निमहंस में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम्स में एडमिशन दिया जाता है

Related posts
आयुर्वेदडेंटिस्टनीटनेचुरोपैथीन्यूज4यूफार्मेसीफिजियोथेरेपीमेडिकलहोम्योपैथी

नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड: 26 लाख छात्रों ने किया आवेदन, MBBS सीटें 1.29 लाख; जानें कितनी बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEET UG 2026 Registration: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 इस वर्ष 3 मई को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा ने रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 26.02 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि मेडिकल…
करियर ऑप्शनटेक्नीशियनमेडिकल

अवसरों की कमी नहीं मेडिकल टेक्नालॉजी में

मौजूदा दौर में मेडिकल टेक्नोलोजिस्ट के रूप में कार्य करके एक युवा न सिर्फ चिकित्सकों, पैथोलोजिस्ट और लेब टेक्नीशियन का काम आसान कर सकते हैं बल्कि अच्छी आय व प्रतिष्ठा के साथ खुद का शानदार व्यवसाय भी कर सकते हैं। कई राज्यों में डिग्री के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण के बाद…
नीटमेडिकल

mbbs in hindi हिंदी में डॉक्टरी की पढ़ाई का फैसला अच्छा पर चुनौतियां भी कम नहीं

    राजेश जैन mbbs in hindi अब राजस्थान में भी डॉक्टरी की पढ़ाई हिंदी मीडियम से होगी। फिलहाल जोधपुर के सम्पूर्णानंद और बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में हिंदी में पढ़ाएंगे। इन दोनों मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विकल्प के आधार पर अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों माध्यमों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *